न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज ने खत्म किया 25 साल का सूखा, बाकी है दमखम, वनडे में इंग्लैंड को दी 2-1 से मात

विश्व कप 2023 में बदतर प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड टीम के जख्मों को एक बार फिर से हवा मिली जब उसे वेस्ट इंडीज के साथ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडीज के हाथों 2-1 से करारी मात मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 9:03:17

वेस्टइंडीज ने खत्म किया 25 साल का सूखा, बाकी है दमखम, वनडे में इंग्लैंड को दी 2-1 से मात

विश्व कप 2023 में बदतर प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड टीम के जख्मों को एक बार फिर से हवा मिली जब उसे वेस्ट इंडीज के साथ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंडीज के हाथों 2-1 से करारी मात मिली। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए आखिरी वनडे में मेजबान वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम के तहत) से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

25 साल का सूखा हुआ खत्म

वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ ही 25 साल का सूखा भी खत्म किया है। वेस्टइंडीज ने अपने घर में 25 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इससे पहले 1998 में वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 से जीता था। तब से अब तक इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में 5 वनडे सीरीज खेले हैं, जिसमें से 2 ड्रॉ रही और 3 सीरीज इंग्लैंड ने अपने नाम की हैं।

डकवर्थ लुईस नियम से निकला नतीजा

बारिश से प्रभावित आखिरी वनडे मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। मैथ्यू फोर्ड और अल्जारी जोसेफ के शानदारी गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम 40 ओवर में 206 रन ही बना पाई थी। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज को बाद में बदला हुआ लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज को नया टारगेट 34 ओवर में 188 रन बनाने का दिया गया। वेस्टइंडीज की पारी भी लड़खड़ाई थी, लेकिन केसी कार्टी (50) और रोमारियो शेपर्ड (41) की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया।

विंडीज का सपना हुआ सच

वेस्टइंडीज की इंग्लैंड पर अपने घर में मिली यह जीत एक सपने के सच होने जैसी है। आखिरी वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले मैथ्यू फोर्ड ने कहा भी कि यह जीत हमारे लिए बहुत अहम है। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप 2023 में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। उसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या यह टीम वनडे फॉर्मेट में धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रही है, लेकिन 2 महीने के अंदर ही इस टीम ने अपना दम दिखा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत