Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

4 विकेट के अंतराल से वेस्ट इंडीज ने इंगलैण्ड को दी मात, कप्तान ने दिया धोनी को श्रेय

वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूटने के बाद विंडीज टीम ने इस सीरीज में शानदार शुरुआत की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 2:39:57

4 विकेट के अंतराल से वेस्ट इंडीज ने इंगलैण्ड को दी मात, कप्तान ने दिया धोनी को श्रेय

वेस्ट इंडीज ने इंगलैण्ड के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। कैरेबियाई सरजमीं पर वेस्ट इंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए 4 विकेट ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मैच के हीरो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। इंइस मुकाबले में दोनों ही टीम 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही और कुल 651 रन बने। वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूटने के बाद विंडीज टीम ने इस सीरीज में शानदार शुरुआत की है। घर में विंडीज की ये वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत का श्रेय कप्तान शाई होप ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी दिया है, जिन्होंने मैच से पहले शाई होप को कुछ खास टिप्स दिए थे।

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैरी ब्रूक की शानदार 71 रन की पारी की बदौलत इंग्लिश टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 325 रन बनाए। वर्ल्ड कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद इसे इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत बताया जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।

धोनी की ये बात मेरे दिमाग में घर कर गई

विंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि मैं खुश हूं कि मेरे शतक से टीम जीती है। मैंने कुछ समय पहले एमएस धोनी से बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि क्रीज पर हमेशा आपके पास आपकी सोच से ज्यादा समय होता है। उनकी ये बात मेरे दिमाग में घर कर गई। हमने सीरीज में जीत से शुरुआत की है। अगले मैच में इसे दोहराने का प्रयास करेंगे।
विंडीज का घर में सबसे बड़ा रने चेज

विंडीज के कप्तान शाई होप ने 83 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों की सहायता से नाबाद 109 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं सलामी बल्लेबाज एलिक अथानाजे ने 66 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 7 गेंद और 4 विकेट हाथ में रहते मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विंडीज का ये घर में सबसे बड़ा रने चेज है।

विव रिचर्ड्स और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

शाई होप ने इस शतक के साथ 5000 वनडे रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने सबसे तेज 5000 वनडे रन के मामले में विव रिचर्ड्स और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बराबरी की है। शाई होप ने ये कमाल 114वीं वनडे पारी में किया है। इस मामले में नंबर वन बाबर आजम हैं, जिन्होंने 97 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology