न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरीज में बराबरी पर आया वेस्टइंडीज, चौथे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया

दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैच की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली है। उसने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 11:05:52

सीरीज में बराबरी पर आया वेस्टइंडीज, चौथे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया

सेंट जॉर्ज। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैच की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली है। उसने गुरुवार रात खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हरा दिया। इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 146 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। इंडीज ने पहला मैच जीतने के बाद अगले दो मैच गंवा दिए थे। पांचवां व अंतिम टी20 मैच तीन जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसी मुकाबले से सीरीज का विजेता तय होगा।

कप्तान पोलार्ड ने खेली आतिशी पारी

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मेजबान टीम के लिए कप्तान किरोन पोलार्ड ने धुआंधार पारी खेली। पोलार्ड ने 25 गेंदों पर दो चौकों व पांच छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन ठोके। वे मैन ऑफ द मैच रहे। ओपनर लेंडल सिमंस ने 34 गेंदों पर चार चौकों व चार छक्कों की बदौलत 47 रन जुटाए। फेबियन एलन 19 रन पर नाबाद लौटे, जबकि विकेटकीपर निकोलस पूरण ने 16 रन का योगदान दिया। क्रिस गेल 5 रन ही बना सके। जॉर्ज लिंडे व तबरेज शम्सी ने 2-2 और एनरिक नोर्त्जे व कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट चटकाया।

कॉक ने फिर जमाया अर्धशतक, पर नहीं दिला सके जीत

जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डी कॉक पर ही निर्भर नजर आई। कॉक ने 43 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों की मदद से 60 रन ठोके। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज नहीं चला। एडेन मार्कराम ने 20, रबाडा ने नाबाद 16 व डेविड मिलर ने 12 रन बनाए। ड्वेन ब्रावो ने चार, रसैल ने दो और गेल, ओबेड मैकॉय व पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट