न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले टेस्ट में इंडीज ने पाक को 1 विकेट से हराया, लॉर्ड्स में पुजारा-रहाणे ने बनाया रिकॉर्ड, पंत से उलझे रूट

केमार रोच और जेडेन सील्स के बीच 17 रन की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 11:55:53

पहले टेस्ट में इंडीज ने पाक को 1 विकेट से हराया, लॉर्ड्स में पुजारा-रहाणे ने बनाया रिकॉर्ड, पंत से उलझे रूट

किंगस्टन। केमार रोच और जेडेन सील्स के बीच 17 रन की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इंडीज के सामने 168 रन का लक्ष्य था, जो उसने टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 56.5 ओवर में हासिल कर लिया। रोच 52 गेंदों पर 30 और सील्स 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। जर्मेन ब्लैकवुड ने 55 रन की पारी खेली। शाहीन आफरीदी ने चार और हसन अली ने तीन विकेट झटके।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 203 रन बनाए थे। मेजबान कैरेबियाई टीम ने पहली पारी में 253 रन का स्कोर खड़ा किया था। सील्स ने कुल 8 विकेट भी लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में इंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी अर्धशतक जमाए।

पुजारा-रहाणे ने चौथे विकेट के लिए की 100 रन की साझेदारी

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स पर चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। ये भारत की लॉर्ड्स में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नारी कॉन्ट्रैक्टर और जयसिंहराव घोड़पड़े के नाम था। इन दोनों के बीच साल 1959 में 83 रन की साझेदारी हुई थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन-दिलीप वेंगसरकर और चौथे पर सौरव गांगुली-दिनेश कार्तिक की जोड़ी है।

इस बीच, विराट कोहली लॉर्ड्स टेस्ट में भले ही बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान एक रिकॉर्ड बना लिया। कोहली ने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए, मतलब कुल 62 रन। कोहली 1990 के बाद लार्ड्स मैदान पर खेले गए किसी एक टेस्ट में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1990 में 50 से ज्यादा रन बटोरे थे।

खराब रोशनी से खेल खत्म करने पर रूट ने खोया आपा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में चौथे दिन हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। खेल खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी पैवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और अंग्रेज कप्तान जो रूट आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई। सोशल मीडिया पर पंत और जो रूट के बीच हुई बहस के कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं। खराब रोशनी के चलते खेल समय से पहले समाप्त हुआ, जिससे रूट बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। रूट आपा खो बैठे और पंत से उलझ पड़े। उल्लेखनीय है कि भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का जिम्मा पंत पर है। फिलहाल भारत की बढ़त 154 रन की हुई है और उसे कम से कम 200 रन का लक्ष्य देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत