न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Ind Vs Pak: हमने बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेली, शुरुआती 6 ओवर में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की: बाबर आजम

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने कहा, हमने बॉलिंग तो अच्छी की। बैटिंग में, एक के बाद एक विकेट गंवाए और बहुत डॉट बॉल खेलीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 1:16:40

T20WC Ind Vs Pak: हमने बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेली, शुरुआती 6 ओवर में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की: बाबर आजम

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान को बड़े ही रोमांचक ढंग से हराया। पहले बैटिंग करते भारतीय टीम 19 ओवर में सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह पहला मौका था कि जब पाकिस्तान ने भारत को T20I में पहली बार पूरे 20 ओवर नहीं खेलने दिए और उसे आलआउट करने में सफलता प्राप्त की। भारतीय टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों ने यह उम्मीद छोड़ दी थी कि भारत इस मैच को अपने पक्ष में कर सकता है। लेकिन जीतने की जिद और पाकिस्तान के सामने हार न मानने के अड़ियल रवैय्ये ने भारत को यह जीत दिलाई।
इस जीत में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने 6 रनों से जीत हासिल की। पाकिस्तान की तरफ से बेहद ही खराब बैटिंग देखने को मिली। टीम का कोई भी खिलाड़ी छोटा टोटल हासिल करने के लिए क्रीज़ पर नहीं टिक सका। पाकिस्तान ने न सिर्फ खराब बल्लेबाजी की अपितु उसने बेहद लचर फील्डिंग का उदाहरण भी पेश किया। पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षकों ने ऋषभ पंत को 3 जीवनदान दिए, जो उनके लिए भारी पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 59 डॉट बॉल खेली, जिसके चलते वे 119 रन के मामूली लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए।

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने कहा, "हमने बॉलिंग तो अच्छी की। बैटिंग में, एक के बाद एक विकेट गंवाए और बहुत डॉट बॉल खेलीं। आसानी से खेलने की रणनीति थी। सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना और विषम बाउंड्री लगाना। लेकिन उस दौरान हमने बहुत डॉट बॉल खेलीं। निचले क्रम के बल्लेबाज़ों से ज़्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। हमारा दिमाग शुरुआती 6 ओवर का इस्तेमाल बल्लेबाज़ी के लिए करने में था। लेकिन एक विकेट गिरा और पहले 6 ओवर में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं थे।"

पाकिस्तान के कप्तान ने आगे कहा, "पिच अच्छी दिख रही थी। गेंद अच्छे से आ रही थी। यह थोड़ी धीमी थी और कुछ गेंदों में अतिरिक्त उछाल थी। आखिरी दो मैच हर हाल में जीतने होंगे। बैठेंगे और अपनी गलतियों के बारे में बात करेंगे। लेकिन आखिरी दो मैच की तरफ देख रहा हूं।"

बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम 19 ओवर में सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह पहला मौका था कि जब पाकिस्तान ने टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल में ऑलआउट किया था। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही और लगने लगा कि बाबर सेना मैच आसानी से जीत लेगी। लेकिन, खेल आगे बढ़ने के साथ पासा पलटता चला गया और अंत में भारत ने 6 रनों से जीत अपने नाम की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल