न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरीज शुरू होने से पहले वसीम अकरम की पाक खिलाड़ियों को नसीहत, पर्थ पिच को लेकर किया आगाह

वसीम अकरम ने कहा, ठीक है। कप्तान ने 200 बनाए इसलिए थोड़ा आत्मविश्वास है। लेकिन नया प्रबंधन, नया कप्तान इसमें समय लगेगा खासकर पर्थ में पहले टेस्ट मैच पर उन्हें ज्यादा ध्यान देना होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 6:31:26

सीरीज शुरू होने से पहले वसीम अकरम की पाक खिलाड़ियों को नसीहत, पर्थ पिच को लेकर किया आगाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम के खिलाड़ियों को पर्थ की उछाल भरी पिच से सावधान रहने की सलाह दी है। उनका मानना है कि यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। नए टेस्ट कप्तान शाह मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान की पुरुष टीम ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया पीएम एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला, जो 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान की तैयारी का एक हिस्सा था।

वसीम अकरम ने कहा, ठीक है। कप्तान ने 200 बनाए इसलिए थोड़ा आत्मविश्वास है। लेकिन नया प्रबंधन, नया कप्तान इसमें समय लगेगा खासकर पर्थ में पहले टेस्ट मैच पर उन्हें ज्यादा ध्यान देना होगा। हम जानते हैं कि पिच बहुत उछाल वाली है और यह पिच कैनबरा से बिल्कुल अलग होगी। यह इस टीम के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।''

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह कैनबरा में अभ्यास मैच में रनों का अंबार लगाया था जिसमें कप्तान शाह मसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शानदार नाबाद 201 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 391 रनों पर पारी घोषित की।

जवाब में पीएम एकादश ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 367 रन बनाए लेकिन मैच ड्रा रहा। अकरम ने यह भी कहा कि इतिहास पाकिस्तान के पक्ष में नहीं है क्योंकि पिछले दो दशकों में पाकिस्तान ने अनुकूल परिणाम नहीं दिए हैं और टेस्ट में एक भी जीत दर्ज करने में असफल रहा है। उन्होंने आखिरी बार 1995 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत का दावा किया था।

अकरम ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया एक कठिन देश है, आखिरी बार पाकिस्तान ने यहां 1995 में टेस्ट सीरीज जीती थी। एक नए कप्तान के लिए एक कठिन शुरुआत। लेकिन अगर वे यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं और शक्तिशाली आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं तो इससे उन्हें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।" पाकिस्तान 14 दिसंबर को पर्थ में पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत