न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसीम अकरम ने उठाई कप्तानी बदलने की माँग, बाबर के स्थान पर शाहीन अफरीदी हों कप्तान

वसीम अकरम ने कहा कि शाहीन अफरीदी को कप्तानी के लिए कम से कम एक साल का वक़्त देना चाहिए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 7:43:30

वसीम अकरम ने उठाई कप्तानी बदलने की माँग, बाबर के स्थान पर शाहीन अफरीदी हों कप्तान

पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन करती है और फिर उनकी टीम में उथल-पुथल मचनी शुरू हो जाती है। T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया, जिसके बाद टीम को ग्रुप चरण से ही बाहर होने पड़ा था। टीम बाबर आज़म की कप्तानी में विश्व कप के लिए आई थी, लेकिन वह बल्लेबाज़ और कप्तान दोनों तरह से फेल रहे। बाबर ने बल्ले से भी कुछ नहीं किया और उनकी कप्तानी तो हद से ज़्यादा खराब रही। अब टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने शाहीन अफरीदी को फिर से कप्तान बनाने की बात कही है।

वसीम अकरम ने कहा कि शाहीन अफरीदी को कप्तानी के लिए कम से कम एक साल का वक़्त देना चाहिए। ज्ञातव्य है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले शाहीन अफरीदी को हटाकर एक बार फिर बाबर आज़म को व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था। शाहीन विश्व कप से पहले टी20 टीम के कप्तान थे। हालांकि शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने सिर्फ एक ही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें पाक टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

अब वसीम अकमर ने कप्तानी के लिए शाहीन का समर्थन करते हुए कहा, "वह विकेट लेने वाला गेंदबाज़ है। वह विकेट के लिए जाता है। वह नई गेंद के साथ टी20 फॉर्मेट में अटैक करता है। सब जानते हैं कि वह आगे पिच करेगा, लेकिन फिर भी उन्हें आउट कर देता है और उनकी यह बात मुझे पसंद है।"

पूर्व पाक गेंदबाज़ ने आगे कहा, "कम से कम कप्तानी के लिए शाहीन को एक साल दीजिए और फिर उसे बदला जा सकता है, लेकिन मुझे नहीं पता। वह एक एग्रेसिव क्रिकेटर है, सिर्फ 23 या 24 साल का है, शायद छोटा है। आगे उसका भविष्य उज्ज्वल है। उन्हें फिर से कप्तानी मिलेगी लेकिन जब तक नहीं मिलती तब तक उन्हें अपने गेम पर फोकस करना चाहिए।"

वसीम अकमर ने बोर्ड के लगातार बदलते चेयरमैन पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, "एक साल में तीन चेयरमैन बदल गए। रमीज राजा को हटाया गया और नजम सेठी तीन महीनों के लिए आए। सेठी ने छोड़ दिया और फिर जाका अशरफ आए। फिर चार या पांच महीनों के बाद मोहसिन नकवी आ गए। फिर टीम कैसे निरंतर रहेगी?"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल