न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लक्ष्मण ने चुनी वनडे सीरीज के लिए अंतिम एकादश, भुवनेश्वर ने बताया कैसी रहेगी उनकी भूमिका

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन मैच की वनडे और इसके तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के अधिकतर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 9:39:20

लक्ष्मण ने चुनी वनडे सीरीज के लिए अंतिम एकादश, भुवनेश्वर ने बताया कैसी रहेगी उनकी भूमिका

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन मैच की वनडे और इसके तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के अधिकतर अनुभवी खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में होने से श्रीलंका दौरे पर युवा टीम आई है। कप्तानी बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है। इस बीच, भारत के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज व कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने वनडे सीरीज के लिए भारत की अंतिम एकादश चुनी है। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में यह ऐलान किया। लक्ष्मण ने 20 सदस्यीय टीम में से नितिश राणा, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कृष्णप्पा गौतम, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर व नवदीप सैनी को अपनी अंतिम एकादश से बाहर रखा।

अंतिम एकादश (बल्लेबाजी क्रम में) : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

पहली बार उपकप्तान का रोल निभाएंगे भुवनेश्वर

श्रीलंका दौरे पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान बनाया गया है। भुवनेश्वर का मानना है कि उनकी भूमिका सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के दौरान दूसरे खिलाड़ियों को ‘उनके कौशल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार’ में मदद करने की होगी। भारत के लिए 117 वनडे में 138 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘हां, कागजों पर यह मेरी भूमिका (उप-कप्तान) है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे चीजें बदलेगी। मुझे लगता है कि एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मेरी भूमिका दूसरे खिलाड़ियों के कौशल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए मदद करने की होगी।

‘मैं भाग्यशाली हूं कि राहुल द्रविड़ कोच हैं’

31 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा कि मैं हमारे कोच राहुल द्रविड़ के खिलाफ खेल चुका हूं और जब मैं आरसीबी में शामिल हुआ था तब वे टीम का हिस्सा थे। मेरे दिमाग में उनके साथ उस समय की कोई खास यादें नहीं है, लेकिन जब मैं एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) गया था तब हमने कुछ बातचीत की थी। मैं भाग्यशाली हूं कि वे कोच हैं। युवा खिलाड़ी भारत ए के लिए उनकी देखरेख में खेले हैं इसलिए, हम उनकी निगरानी में काम करना चाहते हैं और उनके दिमाग को पढ़ना चाहते हैं। हम यह समझना चाहते हैं कि वे इतने लंबे समय तक उस स्तर पर चीजों को कैसे प्रबंधित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत