न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने जडेजा को बताया तीसरा बेस्ट ऑलराउंडर, एंडरसन पर भड़के कोहली और बेयरस्टो ने कही यह बात

पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज व कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। लक्ष्मण का मानना है कि जडेजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:31:18

इन्होंने जडेजा को बताया तीसरा बेस्ट ऑलराउंडर, एंडरसन पर भड़के कोहली और बेयरस्टो ने कही यह बात

पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज व कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। लक्ष्मण का मानना है कि जडेजा हर बार मौका मिलने पर बढ़िया खेल दिखाते हैं। उन्होंने जडेजा को विश्व का तीसरा सबसे बढ़िया ऑलराउंडर बताया है। उन्होंने कहा कि जडेजा का परफॉर्मेंस तीनो विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी बढ़िया रहता है। इंग्लैंड दौरे पर जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टॉप ऑलराउंडर की सूची में नंबर 1 पोजिशन पर आते हैं। दूसरा नंबर वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर का है। इसके बाद जडेजा। स्टोक्स और होल्डर दोनों की टीम में जगह पक्की रहती है, लेकिन जडेजा की नहीं। इसी कारण वे तीसरे नंबर पर हैं। जडेजा ने नॉटिंघम में हुए पहले टेस्ट में 56 और लॉर्ड्स की पहली पारी में 40 रन की उपयोगी पारी खेली।

वायरल हो रहा है कोहली-एंडरसन का वीडियो

लॉर्ड्स में भारत की दूसरी पारी के दौरान भारत के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप हो गए। वे केवल 20 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरैन की गेंद का शिकार बने। उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर ने लपका। कोहली दोनों पारियों में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। कोहली ने पहली पारी में 42 रन बनाए लेकिन उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहती है।

पारी के दौरान कोहली दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर भड़कते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली, एंडरसन को पिच के बीच में आने को लेकर फटकार लगाते नजर आए। दरअसल गेंदबाजी करने समय एंडरसन का पैर पिच पर जा रहा था। ऐसे में कोहली ने कहा कि यह पिच है न कि आपका बैकयार्ड जो आप इस पर दौड़ रहे हैं।

बेयरस्टो ने करीब दो साल बाद लगाई फिफ्टी, बोले…

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 57 रन की आकर्षक पारी खेलकर लय हासिल करने वाले इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि वे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के बारे में सोचने के बजाय जब भी मौका मिले तब रन बनाने पर ध्यान देने की कोशिश करते है। बेयरस्टो ने लगभग दो वर्षों में अपना पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने कप्तान जो रूट (नाबाद 180) के साथ 121 रन की शानदार साझेदारी की। 31 वर्षीय बेयरस्टो ने कहा कि आप खेलना चाहते हैं, और अगर आप खेल रहे हैं और रन बना रहे हैं तो आप टीम में बने रहेंगे। इस साल भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए दो टेस्ट की चार पारियों में से तीन में वे खाता नहीं खोल पाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत