न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला टी20 नहीं खेलेंगे विराट, रोहित के साथ पारी का आगाज करेंगे यशस्वी

मोहाली में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विराट कोहली मोहाली टी20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 6:42:18

पहला टी20 नहीं खेलेंगे विराट, रोहित के साथ पारी का आगाज करेंगे यशस्वी

गुरुवार 11 जनवरी से भारत और अफगानिस्तान के मध्य तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम में 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 में वापसी की है। टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा को सौंपी गई है। मोहाली में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विराट कोहली मोहाली टी20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी।

इस दौरान राहुल द्रविड़ ने बताया कि कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करेंगे जबकि शुभमन गिल तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। राहुल द्रविड़ ने इस दौरान बताया कि विराट कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेलेंगे। विराट और रोहित बीते 14 महीने से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में दोनों दिग्गजों की वापसी के बाद यह पहला मैच है।

राशिद खान हुए सीरीज से बाहर

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम को भी पहले मैच से पहले बड़ा सदमा पहुँचा है। टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। पहले माना जा रहा था कि राशिद आखिरी दो मैच में खेल सकते हैं। मगर अब ऐसा नहीं है। राशिद पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह बात अफगान टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने खुद बताई है।

मोहाली टी20 मुकाबले से पहले जादरान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वो (राशिद) पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन टीम के साथ यात्रा जरूर करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द फिट हों। वो डॉक्टर के साथ रहकर रिहैब कर रहे हैं और हम उन्हें पूरी सीरीज में मिस करेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत