न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप 2023 में इन तीन रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर, क्या हो पाएगा सम्भव

सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 12:04:29

विश्व कप 2023 में इन तीन रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजर, क्या हो पाएगा सम्भव

विश्व कप 2023 भरपूर रोमांच के साथ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कल से सेमीफाइनल मुकाबलों का दौर शुरू होने जा रहा है। फिर 19 नवम्बर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में विश्व की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के मध्य श्रेष्ठ टीम के लिए मुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ विश्व के अन्य दिग्गज क्रिकेटरों का अनुमान है कि इस बार का कप भारत के पास पहुँचेगा। हालांकि क्रिकेट में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस खेल में हर गेंद के साथ खेल अपना रुख बदलता है। वैसे भी पहला सेमीफाइनल उन दो टीमों के मध्य है जो पिछले विश्व कप 2019 में भी आमने सामने रह चुकी हैं और भारत को इसमें हार का सामना करना पड़ा था।

सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। इस मैच में सबकी नजरें शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो इस अहम मैच में एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। फिलहाल किंग कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि किंग कोहली कौन से तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

भारत ने लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया इसके साथ ही वर्ल्ड कप के राउंड रॉबिन के सभी 9 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। अब उसकी नजर न्यूजीलैंड से पिछले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का बदला लेने पर है। वहीं, न्जूजीलैंड ने 9 में से पांच मैच जीतकर बमुश्किल सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड

विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाते हैं तो ये उनका 50वां वनडे शतक होगा। उनके पास वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के सचिन तेंदुलकर के सर्वकालिक रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका है। किंग कोहली ने इसी टूर्नामेंट में सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 9 मैचों में 594 रन बनाए हैं और वह सबसे आगे हैं। अगर वह 80 रन और बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर का एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। हालांकि साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 591, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 565 और रोहित शर्मा 503 रन के साथ इस दौड़ में शामिल हैं।

टीम की जीत में सर्वाधिक शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर सेमीफाइनल में भारत की जीत के साथ विराट कोहली के बल्ले से शतक आता है तो वह जीत के मामले में ऑलओवर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। फिलहाल वह इस मामले में 55 शतक के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बराबरी पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म