न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट रिटायरमेंट पोस्ट में विराट कोहली ने किया #269 नंबर का ज़िक्र, जानें इसका खास मतलब

विराट कोहली ने टेस्ट संन्यास पोस्ट में 269 का ज़िक्र किया, जानिए इस नंबर का क्या है मतलब और उनके 14 साल के टेस्ट करियर की खास बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 4:11:25

टेस्ट रिटायरमेंट पोस्ट में विराट कोहली ने किया #269 नंबर का ज़िक्र, जानें इसका खास मतलब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की औपचारिक घोषणा की। कोहली ने अपने पोस्ट में एक विशेष नंबर — 269 — का उल्लेख किया, जिसने उनके प्रशंसकों के बीच जिज्ञासा जगा दी है। तो चलिए जानते हैं कि यह नंबर विराट कोहली के लिए क्यों खास है और उन्होंने इसे अपने रिटायरमेंट पोस्ट में क्यों शामिल किया।

269 नंबर का महत्व क्या है?

वास्तव में, विराट कोहली का टेस्ट कैप नंबर 269 है। जब उन्होंने वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, तब वह भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 269वें खिलाड़ी बने थे। आपको बता दें कि अब तक भारत की ओर से कुल 316 खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। नितीश कुमार रेड्डी, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में डेब्यू कर चुके हैं, भारत के 316वें टेस्ट क्रिकेटर हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली के साथ ही प्रवीण कुमार और अभिनव मुकुंद को भी उसी सीरीज में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था। सबसे पहले प्रवीण कुमार को टेस्ट कैप दी गई, जिससे वह 268वें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी बने। इसके बाद कोहली को टेस्ट कैप सौंपी गई और वह 269वें खिलाड़ी बने। अभिनव मुकुंद को 270वें स्थान पर टेस्ट डेब्यू का अवसर मिला।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली का प्रदर्शन

कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर में 123 मैचों में 46.85 की औसत से कुल 9230 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं।

इस सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 15,291 रन बनाए हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक

विराट कोहली ने वर्ष 2014 से 2022 तक भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की। 36 वर्षीय कोहली के बाद यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा को सौंपी गई, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 40 में जीत दर्ज की गई। उनकी नेतृत्व क्षमता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में पहुंचना, हालांकि फाइनल में टीम को न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत