न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC: रन चेज में पहली बार सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे विराट कोहली, ऐसा करने वाली आयरलैंड पहली टीम

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बल्ले से अच्छी नहीं रही। आयरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतरे कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 12:21:12

T20WC: रन चेज में पहली बार सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे विराट कोहली, ऐसा करने वाली आयरलैंड पहली टीम

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बल्ले से अच्छी नहीं रही। आयरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतरे कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली को लगातार तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन भेजने वाली आयरलैंड अब पहली टीम भी बन गई है। इस मुकाबले से पहले कोहली ने आयरिश टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 2 मैच खेले थे, जिसमें से एक में वह डक पर आउट हुए थे तो दूसरे मैच में सिर्फ 9 रन ही बनाने में कामयाब हुए थे। अब सभी की नजरें कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लगी हुई हैं, जिनके खिलाफ उनका अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट के इतिहास में देखने को मिला है।

अपने टी20 करियर में छठा वर्ल्ड कप खेल रहे विराट कोहली जिनका अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में दबदबा देखने को मिला है वह पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेलने उतरे थे। इससे पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोहली मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 80 के अधिक के औसत से रन देखने को मिले हैं। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने सिर्फ 5 गेंदों का ही सामना किया।

विराट कोहली को वर्ल्ड क्रिकेट में रन चेज के दौरान सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब कोहली रन चेज के दौरान सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कोहली का ये अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में भी किसी पारी में सबसे कम स्कोर है। कोहली टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2012 में कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में खेले गए मैच में कोहली 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका