न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने किया सुधार, बल्लेबाजी में बाबर की बादशाहत कायम, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अव्वल

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 835 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बरकरार है, जबकि भारत के शुभमन गिल (830 अंक) दूसरे स्थान पर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 6:40:57

ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने किया सुधार, बल्लेबाजी में बाबर की बादशाहत कायम, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अव्वल

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के शुरुआती 8 मैचों में लगे 10 शतकों ने एमआरएफ टायर्स आईसीसी मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारी बदलाव कर दिया है। जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारत के विराट कोहली ने अपनी पोजीशन में सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रनों की पारी के बाद विराट ने अपनी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया है। विराट अब 715 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, इंग्लैंड के मलान ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मंगलवार को शतक जमाया था, वे वनडे बैटिंग रैंकिंग में 8वें स्थान पर हैं।

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 835 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बरकरार है, जबकि भारत के शुभमन गिल (830 अंक) दूसरे स्थान पर हैं। आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलुवड (682 अंक) और भारत के मोहम्मद सिराज (664 अंक) शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। सिराज के अलावा कुलदीप यादव (622 अंक) टॉप-10 मौजूद दूसरे भारतीय बॉलर हैं। कुलदीप यादव एक स्थान की तरक्की के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी की वनडे ऑलराउंडर्स रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 343 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के मो. नबी दूसरे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा तीसरे स्थान पर हैं। भारत के हार्दिक पंड्या 225 अंकों के साथ ऑलराउंडर रैंकिंग में सातवें क्रम पर हैं।

वनडे बैटिंग रैंकिंग: 1. बाबर आजम (पाकिस्तान), 2. शुभमन गिल (भारत), 3.रासी वार डेर दुसान (साउथ अफ्रीका), 4. हैरी टेक्टर (आयरलैंड), डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), 6. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका), 7. विराट कोहली (भारत), 8. डेविड मलान (इंग्लैंड), 9 . इमाम उल हक (पाकिस्तान) और 10. हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका), (टेक्टर और वार्नर के एक समान 729 अंक हैं और वे संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं)

वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 1. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), 2. मोहम्मद सिराज (भारत) ,3. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), 4. मुजीब-उर-रहमान (अफगानिस्तान), 5. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), 6. राशिद खान (अफगानिस्तान), 7. मिचेल स्टॉर्क (ऑस्ट्रेलिया), 8. कुलदीप यादव (भारत), 9. मो.नबी (अफगानिस्तान) और 10. एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया)।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत