Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले की विराट कोहली ने की निंदा, कहा जो हुआ उससे बहुत दुखी हूँ

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 2:46:20

पहलगाम हमले की विराट कोहली ने की निंदा, कहा जो हुआ उससे बहुत दुखी हूँ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेकसूर लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हुए। इस हमले के बाद बाद से पूरे देश में मातम पसरा हुआ है। देश विदेश के लोग इस आतंकी हमले पर गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विराट ने शेयर की इंस्टा स्टोरी


विराट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इस आतंकी हमले की निंदा की। कोहली ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। सभी पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए, इसकी मांग करता हूं।

बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

इसी बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे। बीसीसीआई ने यह भी फैसला किया है कि आज मैच के दौरान कोई चीयरलीडर्स परफॉर्म नहीं करेंगी और ना ही कोई आतिशबाजी होगी।

कई खिलाड़ियों ने शेयर किया ये पोस्ट


वहीं शुभमन गिल ने कहा कि पहलगाम की घटना ने दिल दहला दिया है। उनकी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमारे देश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

युवराज सिंह ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हमला बेहद परेशान करने वाला है। वह पीड़ितों और उनके परिवारों की मजबूती के लिए प्रार्थना करते हैं।

आईपीएल में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हमले को ‘अकल्पनीय क्रूरता’ बताया। उन्होंने X पर लिखा कि पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति उनकी संवेदना है। उन्हें उम्मीद है कि अपराधियों और उनके साथ सहानुभूति रखने वालों की पहचान की जाएगी, उन्हें पकड़ा जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology