न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली बोले, कुछ खिलाड़ी नहीं दिखा रहे हैं रन बनाने का जज्बा, दिए टीम में बदलाव के संकेत

न्यूजीलैंड के हाथों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिली हार किसी भारतीय को नहीं पच रही। हार से आहत भारतीय कप्तान विराट कोहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 12:32:36

कोहली बोले, कुछ खिलाड़ी नहीं दिखा रहे हैं रन बनाने का जज्बा, दिए टीम में बदलाव के संकेत

न्यूजीलैंड के हाथों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिली हार किसी भारतीय को नहीं पच रही। हार से आहत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मैच के बाद कोहली ने कहा कि समीक्षा के बाद सही लोगों को लाया जाएगा जो अच्छे प्रदर्शन के लिए सही मानसिकता के साथ उतरें। कुछ खिलाड़ी रन बनाने का जज्बा ही नहीं दिखा रहे हैं।

हम आत्ममंथन करते रहेंगे और इस पर बात होती रहेगी कि टीम को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए। एक ही ढर्रे पर नहीं चलेंगे। हम एक साल तक प्रतीक्षा नहीं करेंगे। आप हमारी लिमिटेड ओवर्स की टीम देखें तो हमारे पास गहराई है और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी इसकी जरूरत है। हमें समीक्षा करके योजना बनानी होगी कि टीम के लिए क्या असरदार है और हम कैसे बेखौफ खेल सकते हैं।

कोहली ने अपने बल्लेबाजों को दी यह सलाह

कोहली ने कहा कि हमें इस पर काम करना होगा कि रन कैसे बनाए जाएं। हमें मैच को हाथ से निकलने नहीं देना है। मुझे नहीं लगता कि कोई तकनीकी परेशानी है। यह जागरूकता की और गेंदबाजों का निडर होकर सामना करने की बात है। गेंदबाजों को लंबे समय तक एक ही जगह गेंदबाजी के मौके नहीं देने हैं बशर्ते गेंद जबर्दस्त स्विंग नहीं ले रही हो जैसा पहले दिन हुआ था। फोकस रन बनाने पर होना चाहिए, विकेट गंवाने की चिंता पर नहीं।

की बेस्ट ऑफ थ्री की वकालत, शास्त्री भी कर चुके हैं समर्थन

कोहली ने कहा कि हम मैच के नतीजे को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे क्योंकि एक मैच से सर्वश्रेष्ठ टीम का फैसला नहीं होना चाहिए। इसके लिए तो बेस्ट ऑफ थ्री यानी 3 टेस्ट की सीरीज होनी चाहिए थी। इसमें जो टीम बाजी मारती, वही असल में टेस्ट की बेस्ट टीम होती। मैं एक मैच से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का फैसला करने के लिए पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। अच्छी टीम कौन है, इसका फैसला 2 दिन बने दबाव से नहीं हो सकता।

उल्लेखनीय है कि कोच रवि शास्त्री भी बेस्ट ऑफ थ्री की बात कह चुके हैं। कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि भविष्य में जिम्मेदारों को इस पर भी गौर करना चाहिए। क्योंकि 3 टेस्ट की सीरीज में दोनों टीमों को गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। हमेशा हालात बदलते रहते हैं। कभी एक टीम का पलड़ा भारी होता है, तो कभी दूसरी का। इसके बाद ही सर्वश्रेष्ठ टीम का फैसला होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज