Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान, जानें ताजा स्थिति

भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 से सीरीज हारने के बाद पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग अपडेट की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 6:06:15

ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारी नुकसान, जानें ताजा स्थिति

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। दोनों दिग्गजों का इस बार घरेलू सीजन अच्छा नहीं रहा और भारत पहली बार न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गया। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में 91 रन बनाए, जबकि कोहली भी उसी सीरीज में इतने ही मैचों में 93 रन ही बना सके। नतीजतन, इन खराब प्रदर्शनों के कारण उनकी रैंकिंग प्रभावित हुई है और दोनों अब शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि जब घरेलू सत्र शुरू हुआ था, तब दोनों भारतीय बल्लेबाज शीर्ष 10 में थे और पांच टेस्ट मैचों के बाद, वे रैंकिंग में कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। सभी को पता है कि कोहली ने इस सत्र में 10 पारियों में 21.33 की औसत से 192 रन बनाए, रोहित का फॉर्म और भी खराब रहा, उन्होंने 13.3 की औसत से 133 रन बनाए, जो इस प्रारूप में घरेलू मैदान पर किसी भी कप्तान का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।

इसी कारण कोहली आठ पायदान गिरकर 22वें स्थान पर आ गए हैं जबकि रोहित शर्मा दो पायदान गिरकर 26वें स्थान पर आ गए हैं। इस बीच, ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 261 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वे 750 रेटिंग पॉइंट के साथ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, मुंबई टेस्ट में अपनी असफलताओं के कारण यशस्वी जायसवाल तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग

यशस्वी जयसवाल की 4थी रैंक पर हैं और उनके 777 अंक हैं, ऋषभ पंत 6, 750, शुभमन गिल 16, 680, विराट कोहली 22 655 और रोहित शर्मा 26वीं रैंक पर 629 अंकों के साथ हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 903 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच मिस करने के बावजूद दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 778 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि स्टीव स्मिथ जायसवाल से 20 पॉइंट पीछे पांचवें स्थान पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology