न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द. अफ्रीका रवानगी से पहले कोहली ने T20-वनडे कप्तानी को लेकर किया खुलासा! BCCI ने इस दावे को नकारा

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले आज बुधवार को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस को संबोधित किया। कोहली से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 8:17:32

द. अफ्रीका रवानगी से पहले कोहली ने T20-वनडे कप्तानी को लेकर किया खुलासा! BCCI ने इस दावे को नकारा

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले आज बुधवार को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस को संबोधित किया। कोहली से हाल ही में वनडे की कप्ताननी छीन ली गई थी। कोहली ने कई चीजें स्पष्ट की और अपना पक्ष भी रखा। 32 साल के कोहली ने कहा कि जब मैंने टी20 कप्तानी के बारे में बीसीसीआई से संपर्क किया तो उन लोगों ने इसे अच्छी तरह स्वीकार किया। मुझे टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा। मुझे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा के करीब डेढ़ घंटे पहले जानकारी मिली कि मैं वनडे कप्तान नहीं हूं। मेरी जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। प्रमुख चयनकर्ता ने मुझसे टेस्ट स्कवाड के बारे में बात की।

कॉल रखने से पहले मुझे कहा गया कि पांच चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। इससे पहले मुझसे किसी तरह का संपर्क नहीं किया गया। मैंने कहा- ठीक है। हम आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीते हैं, कारण मैं समझ सकता हूं। फैसला सही है या नहीं, इस पर कोई बहस नहीं चाहिए। बीसीसीआई ने जो भी फैसला किया वो एक लॉजिकल प्वाइंट ऑफ व्यू की वजह से हुआ, मैं समझ सकता हूं। मैं दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हूं। मेरे बारे में जो खबरें फैलाई जा रही हैं, गलत हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था।

virat kohli,bcci,rohit sharma,sourav ganguly,south africa tour,sports news in hindi

सितंबर में कोहली को टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा था : बीसीसीआई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होनी है। पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानसबर्ग और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में होगा। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि कोहली ने बेटी वामिका के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए वनडे सीरीज खेलने से मना किया है। इससे पहले रोहित शर्मा चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसीलिए दोनों दिग्गजों के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

बीसीसीआई ने कोहली के उस दावे को नकार दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि टी20 कप्तानी मामले में बोर्ड की तरफ से उनसे किसी ने बात नहीं की। एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की तरफ से सितंबर में कोहली को टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा गया था। बोर्ड के एक अधिकारी ने किसी तरह के कम्यूनिकेशन गैप से इनकार किया है। इंडिया टुडे के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि कोहली यह नहीं कह सकते कि हमने उन्हें लूप में नहीं रखा। हमने सितंबर में विराट से बात की और उन्हें टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने को कहा।

एक बार विराट ने अपने दम पर टी20 कप्तानी छोड़ दी तो सफेद गेंद के 2 कप्तानों का होना मुश्किल था। बैठक की सुबह मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कोहली को वनडे कप्तानी के बारे में बताया था। गौरतलब है कि कोहली ने यूएई में आईपीएल-14 के दौरान ही टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत