न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB के लिए विराट ने लगाया छक्कों का अंबार, IPL के इतिहास में इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2024 का 10वां मैच 29 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के बीच खेला गया, जिसमें KKR ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ जहाँ KKR ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं RCB के विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 2:41:24

RCB के लिए विराट ने लगाया छक्कों का अंबार, IPL के इतिहास में इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2024 का 10वां मैच 29 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के बीच खेला गया, जिसमें KKR ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ जहाँ KKR ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं RCB के विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। इस अध्याय में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और IPL टीम CSK के कप्तान रह चुके महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले RCB को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। RCB कप्तान फैफ डु प्लेसिस मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन विराट कोहली ने इस मैच में पचासा जड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। KKR के खिलाफ मैच में 3 छक्के लगाते ही कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 240 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

विराट कोहली जब KKR के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर उतरे तब उनके आम आईपीएल में 237 छक्के थे, लेकिन 3 गगनचुंबी छक्के लगाते ही उन्होंने RCB के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगा डाले। इस मामले में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 85 मुकाबले खेलते हुए 239 छक्के लगाए थे। वहीं एबी डी विलियर्स भी अपने आईपीएल करियर में 11 साल RCB के लिए खेले थे और इस लंबे सफर में उन्होंने 238 छक्के लगाए थे।

RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने अब तक इस फ्रैंचाइज़ी के लिए खेलते हुए 67 छक्के जड़े हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मौजूदा कप्तान फैफ डु प्लेसिस अब तक इस टीम के लिए 50 छक्के लगा चुके हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब विराट कोहली ने टॉप-4 में एंट्री ले ली है। लीग के इतिहास में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 239 छक्के लगाए हैं, वहीं कोहली 240 बार गेंद को बाउंड्री रेखा के पार पहुंचा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत