न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs RR: आज इतिहास रचेंगे विराट कोहली, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

अब तक आईपीएल करियर में विराट कोहली 7971 रन बना चुके हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब रहता है तो 8 हजार रनों का आंकड़ा छू लेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 May 2024 1:04:45

RCB vs RR:  आज इतिहास रचेंगे विराट कोहली, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

आज आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर खेला जाएगा। कल मंगलवार को खेले गए IPL 2024 के पहले क्वालाफॉयर मैच में कोलकाता नाइट राइर्डस ने सनराइजर्स हैदराबाद बाद को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में पहुँची। इस हार के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास फाइनल में पहुँचने का एक और मौका है। आज एलिमिनिटर मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है। इस मैच की विजेता टीम से सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला एलिमिनिटर-2 में होगा। फिर इस मैच की विजेता टीम फाइनल में केकेआर से मुकाबला करेगी।

वैसे आज का मैच दो रॉयल टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है। ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को परास्त करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगी। राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले 6 मैचों में लगातार हार का सामना करती आई है, वहीं दूसरी ओर रॉयल्स चैलेंजर बैंगलूरू अपने पिछले 7 मैचों में लगातार जीत का परचम फहराते हुए यहाँ तक पहुँची है। ऐसे में इस टीम के खिलाड़ी पूरे उत्साह और जीत के क्रम को बराबर रखने का प्रयास करते हुए स्वयं को फाइनल में केकेआर के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। जबकि राजस्थान रॉयल्स दूसरी बार स्वयं को इस कप का दावेदार बनाने के लिए RCB को परास्त करने का पूरा प्रयास करेगी।

आज आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगी। वहीं, दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वॉलीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जहां पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा। जबकि एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सीजन सामप्त हो जाएगा। बहरहाल, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

दरअसल, अब तक आईपीएल करियर में विराट कोहली 7971 रन बना चुके हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब रहता है तो 8 हजार रनों का आंकड़ा छू लेगा। इस तरह विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, इस सीजन विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा है। अब तक इस सीजन में विराट कोहली 14 मैचों में 64.36 की एवरेज और 155.60 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बना चुके हैं। इस सीजन में विराट कोहली ने 59 चौके और 37 छक्के जड़े हैं। साथ ही यह बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहा है।

विराट कोहली के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक 251 मैच खेल चुके हैं, जिसमें इस दिग्गज बल्लेबाज ने 38.69 की एवरेज और 131.95 की स्ट्राइक रेट से 7971 रन बनाए हैं। आईपीएल मैचों में विराट कोहली ने 8 शतक जड़े हैं। इसके अलावा वह 55 बार पचास रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं। इस तरह विराट कोहली अपना 17वां आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। हालांकि, अब तक विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल टाइटल जीतने में नाकाम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत