न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, सिर में आई चोट, ICU से सामने आई तस्वीर; डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज जारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें ठाणे के निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। जानिए उनकी हालत, गिरने की वजह और डॉक्टरों की ताजा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 1:52:47

क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, सिर में आई चोट, ICU से सामने आई तस्वीर; डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज जारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें चक्कर आया और वे फर्श पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर में चोट लग गई और वहां से खून बहने लगा। स्थिति गंभीर होती देख परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक निजी अस्पताल, आकृति अस्पताल, में भर्ती कराया गया। फिलहाल विनोद कांबली को अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है, जहां वे 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

शुगर और सोडियम लेवल गिरने से बिगड़ी हालत

अस्पताल प्रबंधन से जुड़े शैलेश ठाकुर ने NDTV से बातचीत में बताया कि गुरुवार, 29 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे विनोद कांबली को घर पर अचानक चक्कर आया, जिसके बाद वे गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भेजकर उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया कि उनके शरीर में शुगर और सोडियम का स्तर काफी कम हो गया था। इसी वजह से उन्हें चक्कर आया और संतुलन बिगड़ने के कारण वे गिर पड़े।

गिरने से सिर में आई हल्की चोट

गिरने के कारण विनोद कांबली के सिर में हल्की चोट आई, जिससे कट लग गया और खून बहने लगा था। हालांकि समय रहते इलाज शुरू होने से स्थिति नियंत्रण में आ गई। अस्पताल प्रबंधक शैलेश ठाकुर ने बताया कि फिलहाल कांबली की हालत स्थिर है और वे पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें ICU में रखा गया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, उन्हें अभी 4 से 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा, जिसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डिस्चार्ज किया जाएगा।

24 घंटे मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहेंगे कांबली

डॉक्टरों की टीम लगातार विनोद कांबली की सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनके ब्लड शुगर और इलेक्ट्रोलाइट लेवल को नियमित रूप से मॉनिटर किया जा रहा है ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन उम्र और पूर्व स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

विनोद कांबली का शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए 1991 से 2000 के बीच कुल 121 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 54.20 की शानदार औसत से 1,084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 104 मैचों में 32.59 की औसत से 2,477 रन बनाए। वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। विनोद कांबली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत