न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया कीर्तिमान

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। सबसे तेज फाइनल सेंचुरी, 175 रनों की तूफानी पारी और रिकॉर्ड्स की झड़ी ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सितारा बना दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 3:37:33

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया कीर्तिमान

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं, लेकिन इस महामुकाबले में सुर्खियां किसी एक टीम ने नहीं, बल्कि 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने लूट लीं। फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है।

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खराब फॉर्म के चलते आलोचनाओं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करने वाले सूर्यवंशी ने फाइनल में अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। निर्णायक मुकाबले में उनकी यह पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव सूर्यवंशी का सुनहरा दिन

महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के पूरे इतिहास की दूसरी सबसे तेज शतकीय पारी भी है। अब तक टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजुक के नाम दर्ज है, लेकिन फाइनल मुकाबले में यह विश्व रिकॉर्ड अब सूर्यवंशी के नाम हो चुका है।

इसके साथ ही वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि उन्मुक्त चंद (2012) और मनजोत कालड़ा (2018) हासिल कर चुके हैं। फाइनल में उनकी पारी सिर्फ शतक तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

छक्कों की बरसात, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की ऐसी बरसात की, जो पहले कभी नहीं देखी गई। वह अब किसी भी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने एक पारी में 12 छक्के लगाए थे।

15 चौके, 15 छक्के और 175 रनों की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा, जो फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनकी आक्रामक सोच और आत्मविश्वास को दर्शाता है। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले, यानी उन्होंने 150 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही बना डाले।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 7 पारियों में 62.71 के बेहतरीन औसत से कुल 439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके खाते में एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। फाइनल में खेली गई यह ऐतिहासिक पारी न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में ले गई, बल्कि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का सुपरस्टार भी साबित कर गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत