न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open 2023: जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता 24वाँ ग्रैंडस्लेम, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने रविवार को यूएस ओपन 2023 में महारेकॉर्ड बनाते हुए इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:34:59

US Open 2023: जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता 24वाँ ग्रैंडस्लेम, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

नई दिल्ली। सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने रविवार को यूएस ओपन 2023 में महारेकॉर्ड बनाते हुए इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराते हुए चौथा यूएस ओपन और 24वें ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही 36 वर्षीय नोवाक जोकोविच 6-3, 7-6 (7/5) और 6-3 से जीत दर्ज करते हुए ओपन युग में न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष चैंपियन बन गए। उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इतना ही नहीं जोकोविच एक सीज़न में चार बार तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

दमदार वापसी

नोवाक जोकोविच ने आर्थर ऐश स्टेडियम में शानदार तरीके से दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में वापसी की है। बता दें कि डेनियल मेदवेदेव ने 2021 के खिताबी मुकाबले में जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर 1969 में रॉड लेवर के बाद एक वर्ष में सभी चार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने से रोका था। उस दौरान जोकोविच ने खुद को हारा हुआ महसूस करने की बात स्वीकारी थी। लेकिन, रविवार को इतिहास रच दिया।

दूसरे सेट में लड़खड़ाए जोकोविच

जोकोविच और मेदवेदेव के बीच खेला गया यूएस ओपन का खिताबी मुकाबला तीन घंटा और 17 मिनट तक चला। जोकोविच ने पहले सेट को आसानी से अपने नाम किया। वहीं, दूसरे सेट में मेदवेदेव ने कड़ी चुनौती दी। दूसरा सेट 1 घंटे 44 मिनट तक चला और कुछ ऐसे क्षण भी आए, जब जोकोविच लड़खड़ाते दिखे। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टाईब्रेकर में इस सेट को भी जीत लिया। लगातार दो सेट के बाद तीसरा सेट भी जोकोविच ने आसानी से जीतते हुए चौथा अमेरिकी ओपन खिताब जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल