न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open : मेदवेदेव बने चैंपियन, जोकोविक का एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूटा

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक का कैलेंडर ग्रैंडस्लैम बनाने का सपना टूट गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविक (34) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 11:10:25

US Open : मेदवेदेव बने चैंपियन, जोकोविक का एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूटा

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक का कैलेंडर ग्रैंडस्लैम बनाने का सपना टूट गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविक (34) को रविवार रात खेले गए साल के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी व दूसरी वरीय रूस के डेनिल मेदवेदेव (25) ने मुकाबला सीधे सेट में 6-6, 6-4, 6-4 से जीता। मैच 2 घंटे 15 मिनट तक चला। जोकोविक ने इस साल तीन अन्य ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीते थे। अगर वे यूएस ओपन जीत जाते तो ऑस्ट्रेलिया के रॉड लेवर की बराबरी कर लेते। लेवर ने 1962 और 1969 में चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे। महिलाओं में जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

us open,daniil medvedev,novak djokovic,medvedev djokovic,final,grand slam tennis tournament,sports news in hindi

नडाल और फेडरर से भी आगे नहीं निकल पाए जोकोविक, तोड़ा रैकेट

अब जोकोविक, राफेल नडाल और रोजर फेडरर तीनों के खाते में 20-20 ग्रैंडस्लैम हैं। जोकोविक 9वीं दफा यूएस ओपन और ओवरऑल 31वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे थे। जोकोविक के खाते में 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 6 विंबलडन, 3 यूएस ओपन और 2 फ्रेंच ओपन के खिताब हैं। हार से जोकोविक इतना बौखलाए कि कोर्ट में ही एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने रैकेट को पूरी ताकत से जमीन पर पटकते नजर आए। इससे रैकेट पूरी तरह टेढ़ा-मेढ़ा हो गया। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले पिछले साल यूएस ओपन में चौथे दौर के मैच के दौरान एक अधिकारी को गेंद मारने के बाद जोकोविक को ग्रैंडस्लैम से बाहर कर दिया गया था।

us open,daniil medvedev,novak djokovic,medvedev djokovic,final,grand slam tennis tournament,sports news in hindi

मेदवेदेव का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब, यूएस ओपन जीतने वाले तीसरे रूसी खिलाड़ी

दूसरी ओर मेदवेदेव का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। वे इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में यूएस ओपन के फाइनल में हार गए थे। येवगेनी काफेलनिकोव (1996) और मरात साफिन (2000) के बाद मेदवेदेव यूएस ओपन जीतने वाले पहले रूसी खिलाड़ी हैं। जीतने के बाद मेदवेदेव ने कहा कि मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो देख रहे हैं, मेरे माता-पिता, मेरा परिवार, कुछ यहां हैं, कुछ देख रहे हैं। मैं जोकोविक और उनके फैंस से सॉरी कहता हूं। मेरे लिए आप इतिहास के सबसे महान टेनिस खिलाड़ी हैं। आज मेरी शादी की तीसरी सालगिरह थी। मैं किसी भी कीमत पर फाइनल जीतना चाहता था जिससे कि मैं समय पर पत्नी को गिफ्ट न खरीद पाने की शिकायत को दूर कर सकूं। लव यू डारिया, बहुत सारा शुक्रिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत