न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में ही लिया संन्यास, भारत को अपनी कप्तानी में जिताया था U-19 विश्व कप

भारत को अपनी कप्तानी में नौ साल पहले 2012 का अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने सिर्फ 28 साल की उम्र में संन्यास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 8:20:44

उन्मुक्त चंद ने 28 साल की उम्र में ही लिया संन्यास, भारत को अपनी कप्तानी में जिताया था U-19 विश्व कप

भारत को अपनी कप्तानी में नौ साल पहले 2012 का अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने सिर्फ 28 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है। उन्मुक्त ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शतक ठोककर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। उन्मुक्त रातों-रात स्टार बन गए, लेकिन इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट में कुछ कमाल नहीं कर पाए।

आपको बता दें कि विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह सहित कई भारतीय खिलाड़ी अंडर-19 क्रिकेट से ही निकले हैं। उन्मुक्त को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए। उन्मुक्त ने आज शुक्रवार को ट्विटर पर संन्यास की जानकारी फैंस से शेयर की है। अपनी यादों का वीडियो भी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अब उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है।

उन्मुक्त ने शेयर की अपनी भावनाएं

उन्मुक्त ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे कैसा महसूस करना चाहिए क्योंकि मैं ईमानदारी से अभी भी इसका पता लगा रहा हूं। अपने देश का फिर से प्रतिनिधित्व नहीं कर पाने का विचार सचमुच थोड़ी देर के लिए मेरे दिल की धड़कन को रोक देता है। व्यक्तिगत रूप से भारत में मेरी क्रिकेट यात्रा में कुछ शानदार पल रहे हैं। भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतना मेरे जीवन के सबसे बड़े क्षणों में से एक है। एक कप्तान के रूप में कप को उठाना और देश में लाना एक विशेष एहसास था। कई मौकों पर भारत-ए का नेतृत्व करना और विभिन्न द्विपक्षीय और त्रिकोणीय सीरीज जीतना मेरी यादों में हमेशा रहेगा।

अमेरिका से खेल सकते हैं उन्मुक्त

उन्मुक्त के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 67 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 3379 रन बनाए, जबकि 120 लिस्ट ए मैच में 4505 रन जुटाए। उन्मुक्त ने 77 टी20 में 1564 रन बटोरे हैं। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक ऐसा कोई भी भारतीय क्रिकेटर जो अनुबंध का हिस्सा हो या नहीं हो, संन्यास की घोषणा करने से पहले देश के बाहर किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेल सकता। युवराज को कनाडा में टी20 लीग खेलने के लिए संन्यास लेना पड़ा था। माना जा रहा है कि उन्मुक्त अमेरिका में क्रिकेट खेल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत