न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंपायर के गलत फैसले से सेलेब्रिटी क्रिकेट मैच में चले लात-घूंसे, बल्ला और कुर्सियाँ, 6 खिलाड़ी घायल

घायल लोगों की पहचान शिशिर सरदार, राज रिपा, जॉय चौधरी, अतीकुर रहमान, शेख शुवो और आशिक जाहिद के रूप में हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 5:42:43

अंपायर के गलत फैसले से सेलेब्रिटी क्रिकेट मैच में चले लात-घूंसे, बल्ला और कुर्सियाँ, 6 खिलाड़ी घायल

क्रिकेट के मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियों में आपस में थोड़ी बहुत नोंकझोंक तो आपने देखी सुनी होगी, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच लात-घूंसे, बल्ला और कुर्सी एक-दूसरे पर फेंकी जा रही हो, ऐसा आपने शायद ही कभी देखा और सुना होगा। अब क्रिकेट के मैदान पर इसकी शुरूआत हो गई है। इस मारपीट में 6 खिलाड़ी इतनी बुरी तरह घायल हुए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला है बांग्लादेश में शुरू हुई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का, जहां शुक्रवार रात को एक ग्रुप स्टेज मैच के दौरान दो टीमों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।

अंपायर के गलत फैसले से हुई लड़ाई

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन की टीम के बीच ग्रुप स्टेज मैच में भयानक लड़ाई हुई।जनसत्ता के मुताबिक, मैच के दौरान अंपायर के एक गलत फैसले को लेकर कमाल राज और दीपांकर दीपोन की टीम के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और कुछ खिलाड़ियों को तो बैट से भी हमला करते हुए देखा गया। इस मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब पीकर मैच खेल रहे थे खिलाड़ी

घायल लोगों की पहचान शिशिर सरदार, राज रिपा, जॉय चौधरी, अतीकुर रहमान, शेख शुवो और आशिक जाहिद के रूप में हुई है। उन्हें राजधानी के नेशनल ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉमेटोलॉजी एंड ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन (एनआईटीओआर) में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज रिपा ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके करियर को अगर किसी भी तरह का नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए मुस्तफा कमाल राज जिम्मेदार होंगे। राज ने कहा है कि कमाल राज की टीम के खिलाड़ियों ने उनके उपर पानी की बोतलें फेंकी हैं। उनकी टीम के खिलाड़ी शराब पीकर मैच खेल रहे थे।

इस लड़ाई के बाद टूर्नामेंट को कर दिया गया रद्द

क्रिकेट मैच में हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों टीम के खिलाड़ी बुरी तरह से मारपीट कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक मुस्तफा कमाल रजा और सरीफुल रजा की कोई टिप्पणी नहीं आई है। वहीं दीपांकर दीपोन ने भी अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस लड़ाई की शुरुआत अंपायर के एक फैसले से हुई थी। अंपायर ने एक चौका नहीं दिया था जो कि स्पष्ट रूप से चौका था। इस लड़ाई के बाद टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत