न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

U-19 Asia Cup : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, Ind vs SA Centurion Test : दूसरे दिन का खेल धुला

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान को 10 गेंद पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 9:05:05

U-19 Asia Cup : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, Ind vs SA Centurion Test : दूसरे दिन का खेल धुला

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान को 10 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने मेजबान यूएई को भी हराया था, जबकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम गेंद पर हार मिली थी। आज सोमवार को दुबई में अफगानिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 259 रन बनाए। सुलीमान सफी (73) और इजाज अहमद (नाबाद 86) ने अर्धशतक जमाए। भारत के लिए चार गेंदबाज राजवर्धन, राज बावा, विकी ओत्स्वाल और कौशल ताम्बे ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले मैच के शतकधारी हरनूर सिंह (65) और अंगक्रिश (35) ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से स्कोर 6 विकेट पर 197 रन हो गया। यहां से बावा और ताम्बे ने मैच विजेता साझेदारी की। बाबा 43 और ताम्बे 35 रन पर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए। सोमवार को ही खेले गए एक दूसरे मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 21 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने तीनों मैच जीते और वह ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहा। दोनों सेमीफाइनल 30 दिसंबर तथा फाइनल 1 जनवरी को होगा।

u-19 asia cup,india,afghanistan,centurion test,south africa,virat kohi,dean elgar,sports news in hindi

बरसात के कारण सेंचुरियन टेस्ट में नहीं डाली जा सकी एक भी गेंद

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क ग्राउंड में जारी तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को बरसात ने पानी फेर दिया। पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दरअसल, जिस बात का डर था वही हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया, इसलिए अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। एक बार जैसे ही कवर्स हटाए जाने लगे तो फिर से बरसात आ गई। भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे तय हो गया कि अब खेल नहीं हो पाएगा।

मंगलवार को खेल अपने निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे पर शुरू होगा। तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत की टीम 90 ओवर में तीन विकेट पर 272 रन पर थी। लोकेश राहुल 248 गेंद में 122 रन पर खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे 81 गेंद में आठ चौकों की मदद से 40 रन पर हैं। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (60), कप्तान विराट कोहली (35) व चेतेश्वर पुजारा (0) पैवेलियन लौट गए। तीनों विकेट लुंगी एनजिडी को मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत