न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

U-19 Asia Cup : पाकिस्तान से अंतिम गेंद पर हारा भारत, Ind Vs. SA : BCCI ने शेयर की टीम इंडिया की Photos

अंडर-19 एशिया कप में भारत को अपने दूसरे रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दुबई में शनिवार (25 दिसंबर) को खेले गए ग्रुप ए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 9:05:25

U-19 Asia Cup : पाकिस्तान से अंतिम गेंद पर हारा भारत, Ind Vs. SA : BCCI ने शेयर की टीम इंडिया की Photos

अंडर-19 एशिया कप में भारत को अपने दूसरे रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दुबई में शनिवार (25 दिसंबर) को खेले गए ग्रुप ए के मैच में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 238 रन के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसे आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे। अहमद खान ने चौका जड़कर भारत के मुंह से जीत छीन ली। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। अहमद 29 रन पर नाबाद रहे। मोहम्मद इरफान खान ने 32, रिजवान मोहम्मद सैय्यद ने 29 और कासिम अकरम ने 22 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए राज बावा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। राजवर्धन, रवि और निशांत को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। आराध्य यादव ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। पिछले मैच के शतकवीर ओपनर बल्लेबाज हरनूर सिंह ने 46 रन जुटाए। राजवर्धन ने 33 और कौशल तांबे ने 32 रन जुटाए। कप्तान यश ढुल खाता भी नहीं खोल सके। पाकिस्तानी गेंदबाज सैयद जीशान जमीर ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। भारत ने अपने पहले मैच में गुरुवार को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 154 रन की करारी मात दी थी।

u-19 asia cup,india,pakistan,bcci,south africa,test series,virat kohli,sports news in hindi

सेंचुरियन में रविवार से खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (26 दिसंबर) से तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पिछले कुछ दिनों से अभ्यास सत्र में जुटी हुई है। खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद से ही टीम इंडिया तैयारियों में लगी हुई है। कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में खिलाड़ी खुद को परिस्थिति के अनुसार ढालने की कोशिश करने के साथ तैयारियों को परख रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) रोजाना टीम की तैयारियों से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहा है।

बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आज शनिवार को भी अभ्यास की कुछ तस्वीरें साझा की गईं। दो अलग-अलग ट्वीट में भारतीय खिलाड़ी नेट्स में अपनी तकनीक और रणनीति पर चर्चा और काम करते नजर आए। एक फोटो में द्रविड़ की देखरेख में कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी अभ्यास करते दिखे। भारत ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस बार इतिहास बदलने को बेताब है। हालांकि सेंचुरियन में मेजबान टीम का तगड़ा रिकॉर्ड है। यहां दक्षिण अफ्रीका ने 26 टेस्ट खेले हैं। इनमें से उसने 21 टेस्ट जीते और 2 टेस्ट ही गंवाए। तीन टेस्ट ड्रॉ खत्म हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत