न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीतिक विवाद के चलते रद्द हुआ टर्किश सुपर कप फाइनल मुकाबला

सऊदी अरब में खेला जाने वाला टर्किश सुपर कप फाइनल मुकाबला राजनीतिक विवाद के चलते रद्द कर दिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 11:15:01

राजनीतिक विवाद के चलते रद्द हुआ टर्किश सुपर कप फाइनल मुकाबला

सऊदी अरब में खेला जाने वाला टर्किश सुपर कप फाइनल मुकाबला राजनीतिक विवाद के चलते रद्द कर दिया गया। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गैलाटसराय और फेनरबाश के बीच टर्किश सुपर कप का फाइनल मैच खेला जाना था। क्लब के खिलाड़ी राजनीतिक नारेबाजी वाली टीशर्ट पहनने को लेकर अड़े थे, जिस पर आधुनिक तुर्की के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क की फोटो थी। लेकिन, सऊदी आयोजकों ने इसके लिए खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दी और अंत में टूर्नामेंट का फाइनल रद्द करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्तांबुल की इन दो टीमों शाम के किक ऑफ से पूर्व वार्म अप में आधुनिक तुर्की के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क की फोटो वाली टी-शर्ट पहनना चाहती थीं। तुर्की मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मांग को ठुकरा दिया। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ऐसा क्यों हुआ? इसके बाद इन टीमों ने सुपर कप का फाइनल खेलने से ही इनकार कर दिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में तुर्की के राष्ट्रगान और ध्वज को अनुमति नहीं देने की बात भी सामने आ रही है।

क्यों हुआ फुटबॉल मैच कैंसिल, जानें वजह

सऊदी स्टेट टीवी ने रियाद सीजन के आयोजकों के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि फाइनल को रद्द करना टीमों द्वारा मैच नियमों का पालन नहीं करने के कारण हुआ।

इस बयान में कहा गया, 'इंटरनेशनल फुटबॉल रूल्स के अनुसार मैच को समय पर आयोजित करने की उम्मीद कर रहे थे, जिसमें किसी भी तरह के नारेबाजी की मनाही है, जबकि इसके बारे में तुर्की फुटबॉल महासंघ के साथ चर्चा की गई थी।' बयान में आगे कहा गया कि इस एग्रीमेंट (समझौते) के बावजूद, दोनों टीमों ने इसका पालन नहीं किया, जिसके कारण मैच नहीं हो सका।

turkish super cup final match canceled due to political dispute

फुटबॉल क्लब की भी आई सफाई

दोनों टीमों और तुर्की फुटबॉल फेडरेशन (TFF) की भी इस मामले में सफाई आई। एक संयुक्त बयान में X पर कहा गया कि एक संयुक्त निर्णय के परिणामस्वरूप फाइनल को कुछ दिक्कतों के कारण बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फाइनल कब और कहां खेला जाएगा। इस बयान में सऊदी अरब के फुटबॉल महासंघ और अधिकारियों को इस कार्यक्रम के आयोजन के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया गया।

ऐसी भी मीडिया रिपोर्टें थीं कि फाइनल में तुर्की के राष्ट्रगान और ध्वज को अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन TFF ने पहले कहा था कि वे टूर्नामेंट में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत