न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympics में सिल्वर जीतने के बाद PM Modi ने भाविनाबेन पटेल से की फोन पर बात, बोले - 'आपने इतिहास रच दिया'

पीएम मोदी ने फोन पर पटेल की तारीफ की और उनसे कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है। पीएम ने भाविना को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 10:25:29

Tokyo Paralympics में सिल्वर जीतने के बाद PM Modi ने भाविनाबेन पटेल से की फोन पर बात, बोले - 'आपने इतिहास रच दिया'

टोक्‍यो पैरालंपिक (tokyo paralympics 2020) में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने सिल्‍वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भाविना बेन पटेल को पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास-4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को चीन की झाउ यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 34 साल की भाविना बेन को दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ यिंग ने सीधे मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से शिकस्त दी। हालांकि, इसके बावजूद वह तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं। भाविना पैरालंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाविना बेन पटेल से बातचीत कर उसे बधाई दी। पीएम मोदी ने फोन पर पटेल की तारीफ की और उनसे कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है। पीएम ने भाविना को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'असाधारण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। इसके लिए उन्हें बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणादायक है और वह युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी।'

सिल्वर मैडल जीतने के बाद भाविना ने कही ये बात

सिल्वर मैडल जीतने के बाद भाविना ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया। मेरे जितने भी चाहने वाले है उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

कांगो विमान हादसा: 17 लोगों की मौत, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल

अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द

‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं