There you have it!!! 🥈✨🇮🇳@BhavinaPatel6 wins the first medal of #Tokyo2020 @Paralympics for #IND !!!🏓
On our
The remarkable Bhavina Patel has scripted history! She brings home a historic Silver medal. Congratulations to her for it. Her life journey is motivating and will also draw more youngsters towards sports. #Paralympics
— Narendra Modi (@narendramodi) August भाविना के घर जश्न शुरू
भाविना पटेल के घर गुजरात के मेहसाणा में इस मेडल का जश्न शुरू हो गया है। परिवार, दोस्त संग हर कोई दिवाली की आतिशबाजियों से लेकर होली के रंग में डूब गया है। बेटी की जीत पर पिता हसमुखभाई पटेल ने बताया, 'उसने देश का नाम रोशन किया। वह गोल्ड मेडल नहीं लेकर आईं, लेकिन हम सिल्वर मेडल से भी खुश हैं। वापस आने पर हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।'
क्या होती है क्लास-4 कैटेगरी?
क्लास-4 कैटेगरी के एथलीट का बैठने का संतुलन बरकरार रहता है और उसके दोनों हाथ ठीक होते हैं। उनकी दिव्यांगता लोअर स्पाइन की समस्या के कारण हो सकती है या वे सेरिब्रल पाल्सी का शिकार होते हैं।
पैरा टेबल टेनिस के क्लास 1 से 5 तक के एथलीट व्हीलचेयर पर खेलते हैं। क्लास 6 से 10 तक के एथलीट खड़े होकर खेल सकते हैं। वहीं, क्लास-11 के एथलीटों में मानसिक समस्या होती है। व्हील चेयर स्टैंडिंग पॉजिशन में क्लास की संख्या जितनी कम होती है उनकी शारीरिक क्षमता उतनी ज्यादा प्रभावित होती है। यानी क्लास-1 के एथलीट की शारीरिक क्षमता सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।#WATCH Family members and friends of Para-paddler Bhavina Patel in Mehsana perform 'garba' to celebrate her bringing home a Silver medal in her maiden Paralympic Games pic.twitter.com/h55CAAycOG
— ANI (@ANI) August 29, 2021
















