न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic Games : निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज अधाना ने रजत पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में बुलंदियों पर पहुंचा भारत एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उसका टॉप क्लास परफोरमेंस जारी है। भारत ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 12:04:55

Tokyo Paralympic Games : निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज अधाना ने रजत पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में बुलंदियों पर पहुंचा भारत एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उसका टॉप क्लास परफोरमेंस जारी है। भारत ने आज शनिवार (4 सितंबर) को एक और स्वर्ण पदक जीत लिया। तीसरा गोल्ड शूटिंग में मिला है। निशानेबाज मनीष नरवाल ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में स्वर्ण दिलाया। इसी स्पर्धा में सिंहराज अधाना ने रजत पर कब्जा जमाया।

इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई। इनमें तीन स्व्र्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शुमार हैं। शूटिंग में भारत 5 पदक जीत चुका है। असाका शूटिंग रेंज में 19 वर्षीय मनीष ने 218.2 अंकों के साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि सिंहराज ने 216.7 अंकों के साथ रजत पर निशाना साधा। रूसी पैरालंपिक समिति (RPC) के सर्गेई मालिशेव (196.8) ने कांस्य पदक जीता।

tokyo paralympic games,manish narwal,singhraj adhana,gold medal,silver medal,shooting,sports news in hindi

फाइनल में अच्छी नहीं रही थी मनीष की शुरुआत

क्वालीफाइंग दौर में सिंहराज 536 अंक लेकर चौथे और नरवाल 533 अंक के साथ सातवें स्थान पर थे। भारत के आकाश 27वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके। फाइनल में सिंहराज ने अच्छी शुरुआत की, जबकि मनीष की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि दोनों ही निशानेबाजों ने उस वक्त सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जब उन्हें इसकी जरूरत थी। इस वर्ग में निशानेबाज एक ही हाथ से पिस्टल पकड़ते हैं क्योंकि उनके एक हाथ या पैर में विकार होता है जो रीढ़ में चोट या अंग कटने की वजह से होता है। कुछ निशानेबाज खड़े होकर तो कुछ बैठकर निशाना लगाते हैं। सिंहराज का टोक्यो पैरालंपिक में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्हों ने पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।

मनीष को 6, तो सिंहराज को 4 करोड़ रुपए देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार मनीष नरवाल को 6 करोड़, तो सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ हरियाणा सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई भी दी है। यह दोनों निशानेबाज फरीदाबाद के रहने वाले हैं। स्वर्ण जीतने के बाद मनीष ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि मनीष का परिवार 2016 में उन्हें पास की एक निशानेबाजी रेंज में ले गया और वे तुरंत इस खेल की ओर आकृष्ट हुए। वे नियमित अभ्यास करते रहे लेकिन उस समय उन्हें पैरालंपिक खेलों के बारे में नहीं पता था। कोच जयप्रकाश नौटियाल ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। मनीष ने 2017 बैंकाक विश्व कप में पी1 एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत