न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic Games : बैडमिंटन में कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण, नोएडा के DM यथिराज को मिला रजत

टोक्यो पैरालंपिक 2020 गेम्स का आज रविवार (5 सितंबर) को समापन है। भारत के लिए अंतिम दिन भी शानदार रहा। भारतीय शटलर कृष्णा नागर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 11:52:44

Tokyo Paralympic Games : बैडमिंटन में कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण, नोएडा के DM यथिराज को मिला रजत

टोक्यो पैरालंपिक 2020 गेम्स का आज रविवार (5 सितंबर) को समापन है। भारत के लिए अंतिम दिन भी शानदार रहा। भारतीय शटलर कृष्णा नागर ने बैडमिंटन के पुरुष एकल एसएच6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सुहास यथिराज ने भी बैडमिंटन के पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 19 पदक (5 स्वर्ण, 8 रजत, 6 कांस्य) हो गए हैं। भारत अब मेडल टेबल में 24वें स्थान पर है। कृष्णा ने फाइनल में हॉन्गकॉन्ग के चू मान काई को 2-1 से हराया। पहले गेम में 15-17 से पिछड़ने के बाद कृष्णा ने जोरदार वापसी करते हुए 21-17 से जीत दर्ज की। दूसरा गेम काई ने 21-16 से जीता। तीसरे और निर्णायक गेम में कड़ी टक्कर हुई जिसमें कृष्णा ने 21-17 से बाजी मारी।

tokyo paralympic games,krishna nagar,suhas yathiraj,gold medal,silver medal,india medal table,sports news in hindi

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कृष्णा के पिता ने कही यह बात

दुनिया के नंबर दो शटलर कृष्णा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-हमारे बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखकर खुशी हुई। कृष्णा नागर का सर्वश्रेष्ठ कारनामा हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाया है। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कृष्णा को बधाई दी। कृष्णा के पिता सुनील नागर ने कहा कि उसने वह करके दिखाया है, जिसका हम सपना देखा करते थे। मेरे लिए खुशी का पल है। पूरे देश को उन पर गर्व है। हमें पूरी उम्मीद थी कि वे गोल्ड मेडल जीतेंगे। बैडमिंटन में ये इस पैरालंपिक में देश का दूसरा गोल्ड मेडल है। शनिवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के एसएल3 में सोना अपने नाम किया था।

tokyo paralympic games,krishna nagar,suhas yathiraj,gold medal,silver medal,india medal table,sports news in hindi

स्वर्ण पदक जीतते तो ज्यादा खुश होते यथिराज

इससे पहले आज ही नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यथिराज को फाइनल में हार के कारण रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के लुकास मजूर ने 1 घंटे 2 मिनट में 15-21, 21-17, 21-15 से हराया। यथिराज ने कहा कि मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे देश के लिए रजत पदक जीतने का अवसर मिला। इसके साथ मैं दुखी भी हूं क्योंकि देश के लिए स्वर्ण पदक लाता तो ज्यादा अच्छा होता लेकिन मैं यहां तक पहुंचा हूं तो भी बहुत अच्छा लग रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यथिराज को ट्वीट कर बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा के डीएम सुहास एल. यथिराज ने पैरालंपिक में रजत पदक जीता है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे प्रसन्नता है कि अपने प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ ही उन्होंने पैरालंपिक में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत