न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खुशियों से भरी झोली! टोक्यो पैरालंपिक में भाविनाबेन, निषाद और विनोद ने जीते पदक

टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के पैरा एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। भारत ने आज रविवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 8:45:03

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खुशियों से भरी झोली! टोक्यो पैरालंपिक में भाविनाबेन, निषाद और विनोद ने जीते पदक

टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के पैरा एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। भारत ने आज रविवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन पदक अपनी झोली में डाल लिए। ताजा समाचार के अनुसार विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

इससे पहले निषाद कुमार ने हाई जंप (ऊंची कूद) और भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस में रजत पदक पर कब्जा जमाया। विनोद एफ-52 फाइनल में 19.91 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विनोद ने अपने छह अटेंप्ट में क्रमश: 17.46, 18.32, 17.80, 19.12, 19.91 और 19.81 मीटर का थ्रो किया। गोल्ड मेडल पोलेंड के पिओटर कोसेविज ने जीता। उन्होंने 20.02 मीटर थ्रो किया। सिल्वर मेडल क्रोएशिया के वेलिमिर सेनडोर (19.98 मी.) ने अपने नाम किया।

tokyo paralympic 2020,bhavinaben patel,nishad kumar,vinod kumar,silver medal,bronze medal,national sports day,sports news in hindi

सीमा सुरक्षा बल में रहे हैं विनोद कुमार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद कुमार एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। बता दें कि विनोद के पिता 1971 भारत-पाक युद्ध में लड़े थे। बीएसएफ से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग करते हुए विनोद लेह में एक चोटी से गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। इसके कारण वे करीब एक दशक तक बिस्तर पर रहे और इसी दौरान उनके माता-पिता दोनों का देहांत हो गया था।

tokyo paralympic 2020,bhavinaben patel,nishad kumar,vinod kumar,silver medal,bronze medal,national sports day,sports news in hindi

निषाद की छलांग ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

इससे पहले हाई जंप की टी47 इवेंट में रजत जीतने वाले निषाद कुमार ने पहली कोशिश में 2.02 मीटर की जंप की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 2.06 मीटर की छलांग लगाई। अमेरिका के डलास वीज ने भी इतनी ही छलांग लगाई और निषाद के साथ संयुक्त रूप से रजत विजेता बने। स्वर्ण पदक अमेरिका के रोड्रिक टाउनसेंड ने जीता।

भाविनाबेन की बात करें तो उन्हें टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग ने 3-0 से हरा दिया। भाविनाबेन पैरालंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की मौजूदा अध्यक्ष दीपा मलिक ने पांच साल पहले रियो पैरालंपिक में गोला फेंक में रजत पदक जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत