न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic के गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा कल लौटेंगे भारत, जबरदस्‍त स्‍वागत की तैयारी

नीरज चोपड़ा सोमवार को शाम करीब 5:15 बजे Air India की फ्लाइट से दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 10:06:52

Tokyo Olympic के गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा कल लौटेंगे भारत, जबरदस्‍त स्‍वागत की तैयारी

टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्‍ड जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाले स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) कल भारत लौटेंगे। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय कर ली थी। नीरज की इस जीत के साथ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है और नीरज के भारत लौटने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और उनके जबरदस्‍त स्‍वागत की तैयारी चल रही है।

नीरज चोपड़ा सोमवार को शाम करीब 5:15 बजे Air India की फ्लाइट से दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से नीरज सीधे दिल्ली कैंट इलाके में स्थित राजरीफ स्पोर्ट्स सेंटर जाएंगे। यहां उनके स्वागत के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नीरज चोपड़ा इकलौते खिलाड़ी रहे जिनका थ्रो 87 मीटर से ऊपर रहा। चेक रिपब्लिक के जाकुब वैडेलीच 86.67 मीटर और वितेस्लाव वेसली 85.44 मीटर की दूरी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनसे खुद फोन पर बातचीत की। गृह मंत्री अमित शाह, सेना प्रमुख और राहुल गांधी से सोनिया गांधी तक ने भी उन्हें बधाई दी है।

नीरज को 13.75 करोड़ नकद देने के ऐलान

नीरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। जीत के 3 घंटे में ही नीरज को 13.75 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया गया। इनमें राज्य सरकारों से लेकर रेलवे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन ऑलिपिंक एसोसिएशन ने अपनी ओर से नीरज को कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान किया है।

हरियाणा से आने वाले नीरज को राज्य के मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ रुपए नकद और क्लास-वन नौकरी देने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हम पंचकूला में एथलीटों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करेंगे। नीरज चाहें तो हम उन्हें वहां का प्रमुख बनाएंगे। नीरज को 50% रियायत के साथ हरियाणा सरकार प्लॉट भी देगी।

बता दें नीरज चोपड़ा भारत के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी हैं। शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था और अब नीरज चोपड़ा ने इस करिश्मे को अंजाम दिया है। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत को पहला पदक दिलाया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ऑलिंपिक एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर 121 साल का सूखा खत्म कर दिया।

'फ्लाइंग सिख' को समर्पित किया गोल्ड

नीरज ने अपने इस गोल्ड मेडल को 'फ्लाइंग सिख' महान धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया। नीरज ने गोल्‍ड मेडल को उन भारतीय एथलीटों को समर्पित किया, जो काफी करीब पहुंचकर ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गए। इसमें मिल्‍खा सिंह के अलावा पीटी उषा का भी नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल