न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : खुशखबरी! DD Sports पर होगा प्रसारण, जानें-किसे मिली 2032 ओलंपिक की मेजबानी

चार साल से होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि ओलंपिक में भारत आज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 8:26:55

Tokyo Olympic : खुशखबरी! DD Sports पर होगा प्रसारण, जानें-किसे मिली 2032 ओलंपिक की मेजबानी

चार साल से होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि ओलंपिक में भारत आज तक बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाया है, लेकिन देशवासी इसके रोमांच को हमेशा महसूस करना चाहते हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है। डीडी स्पोर्ट्स 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक का रोजाना सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूरदर्शन के अन्य चैनल और आकाशवाणी (एआईआर) इन वैश्विक खेलों के आयोजन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि प्रसार भारती दूरदर्शन और आकाशवाणी के अपने नेटवर्क और समर्पित खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से ओलंपिक 2020 का कवरेज करेगा।

सुबह 5 से शाम 7 बजे तक होगा प्रसारण

इन खेलों से जुड़ा प्रसारण ओलंपिक से पूर्व से शुरू होकर उसके बाद तक जारी रहेगा और सार्वजनिक प्रसारक के टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देशभर में उपलब्ध होगा। विभिन्न खेल आयोजनों का डीडी स्पोर्ट्स पर रोजाना सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसका विवरण हर दिन डीडी स्पोर्ट्स और एआईआर स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में तीसरी बार होगा ओलंपिक

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिसबेन को 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुना है। ब्रिसबेन के खिलाफ किसी शहर ने मेजबानी की दावेदारी पेश नहीं की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में दो बार ओलंपिक हो चुके हैं। वर्ष 1956 में मेलबोर्न और इसके बाद 2000 में सिडनी में ये खेल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने अपने कार्यालय से आईओसी के मतदाताओं को 11 मिनट के लाइव वीडियो लिंक के दौरान कहा, 'हमें पता है कि ऑस्ट्रेलिया में सफल खेलों के आयोजन के लिए क्या करने की जरूरत है।

ब्रिसबेन से पहले 2028 में लॉस एंजिलिस (अमेरिका) जबकि 2024 में पेरिस (फ्रांस) में ओलंपिक होंगे। 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के बाद तीन अलग-अलग शहरों में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?