Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic 2020: पुरुष हॉकी में भारत का गोल्‍ड जीतने का सपना टूटा, 5-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा बेल्जियम

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के 12वें दिन पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 9:06:51

Tokyo Olympic 2020: पुरुष हॉकी में भारत का गोल्‍ड जीतने का सपना टूटा, 5-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा बेल्जियम

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के 12वें दिन पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया है। भारत ने पहले क्वार्टर में 2-1 की लीड बनाई थी, जो दूसरे क्वार्टर में गंवा दी। बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 19वें मिनट में दूसरा गोल दागा। इसके बाद 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेल्जियम के एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी।

आखिरी के मिनटों में श्रीजेश गोल पोस्‍ट छोड़कर बाहर चले गए थे और बेल्जियम ने इसका पूरा फायदा उठाकर भारत पर एक और गोल दाग दिया। भारत का इसी के साथ गोल्‍ड जीतने का सपना टूट गया। भारत को सेमीफाइनल में 2-5 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत अब भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदार है। भारत ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। लेकिन आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने 3 गोल दागे और भारत पर क्लियर लीड बना ली। भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर हार का बड़ा कारण रहे। ब्रॉन्ज मेडल के लिए टीम अब जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच हारने वाली टीम का सामना करेगी। भारत को 1980 के बाद पहले मेडल का इंतजार है।

अंतिम बार 1980 में गोल्ड मेडल जीता था

भारतीय हाॅकी टीम ने अंतिम बार 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन अब टोक्यो में टीम को अधिक से अधिक ब्रॉन्ज मेडल ही मिल सकता है। इससे पहले टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में गोल्ड मेडल जीता। 1960 में सिल्वर जबकि 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल मिला।
टोक्यो ओलिंपिक में आज भारतीय रेसलिंग की भी शुरुआत होगी जिससे भारत मेडल की उम्मीद कर रहा है। आज युवा रेसलर सोनम मलिक मैदान में उतरेंगी। दिन के अंत में तेजिंदर सिंह तूर शॉटपुट के क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology