न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : कुश्ती में विनेश फोगाट हारीं, अंशु मलिक पदक से चूकीं, एथलेटिक्स में भी निराशा

टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को महिला कुश्ती में भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी। भारत की दिग्गज रेसलर और विश्व रैंकिंग में नं.1 विनेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 4:05:49

Tokyo Olympic : कुश्ती में विनेश फोगाट हारीं, अंशु मलिक पदक से चूकीं, एथलेटिक्स में भी निराशा

टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को महिला कुश्ती में भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी। भारत की दिग्गज रेसलर और विश्व रैंकिंग में नं.1 विनेश फोगाट को 53 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बेलारूस की वेनेसा कालाजिंसकाया ने 9-3 से हराया। हालांकि उनके कांस्य पदक जीतने की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। इसके लिए वेनेसा को फाइनल में पहुंचना होगा।

उसके बाद रेपचेज राउंड के माध्यम से विनेश के पास मौका रहेगा। विनेश ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में स्वीडन की रेसलर सोफिया मैटसन को 7-1 से हराया था। एक अन्य महिला पहलवान अंशु मलिक पदक से चूक गईं। वे ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हार गईं। उन्हें रेपचेज राउंड में हार का सामना करना पड़ा। रेपचेज के मुकाबले में उन्हें रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) की वैलेरिया कोबलोवा ने 5-1 से हरा बाहर का रास्ता दिखा दिया।

20 किमी वॉक में इन 3 भारतीयों ने लिया हिस्सा

एथलेटिक्स में भी भारत का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा। पुरुषों की 20 किमी वॉक में भारत की ओर से तीन एथलीटों केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल ने भाग लिया। संदीप 1:25:07 घंटा टाइमिंग के साथ 23वें, राहुल (1:32:06) 47वें और केटी इरफान (1:34:41) 51वें नंबर पर रहे। इटली के एम.स्टेनो ने स्वर्ण जीता। उन्होंने रेस पूरी करने में एक घंटा 21 मिनट और 05 सैकंड का समय लिया। जापान के के. आइकेडा (1:21.14) ने रजत और जापान के ही टी. यामानिशी (1:21.28) ने कांस्य जीता।

पदक तालिका में चीन की बढ़त बरकरार

हर ओलंपिक की तरह टोक्यो में भी चीन का दबदबा देखने को मिल रहा है। चीन शुरू से ही पहली पोजिशन पर चल रहा है। चीन ने अब तक 33 गोल्ड के साथ कुल 73 पदक जीते हैं। अमेरिका 27 स्वर्ण के साथ दूसरे, जापान (21) तीसरे और ऑस्ट्रेलिया (17) चौथे स्थान पर है। भारत पदक तालिका में काफी नीचे है। भारत ने अब तक कुल 4 पदक (1 रजत, 3 कांस्य) जीते हैं और वह 66वें स्थान पर है। भारत के लिए मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) ने रजत और पीवी सिंधु (बैडमिंटन), लवलीना बोगनहेन (मुक्केबाजी) और पुरुष टीम (हॉकी) ने कांस्य जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत