न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पूर्व कप्तान रसकिन्हा हुए जीत से भावुक, रजत विजेता यिंग को सिंधु ने यूं दी सांत्वना

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 1:08:29

Tokyo Olympic : पूर्व कप्तान रसकिन्हा हुए जीत से भावुक, रजत विजेता यिंग को सिंधु ने यूं दी सांत्वना

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत 49 साल बाद अंतिम-4 में पहुंचा है। सेमीफाइनल में भारत मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगा। पूर्व कप्तान वीरेन रसकिन्हा भारत की जीत पर भावुक हो गए। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई के संदेश भेजे। रसकिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि मॉस्को ओलंपिक में 1980 के स्वर्ण पदक के बाद से भारतीय हॉकी के लिए सबसे बड़ा क्षण। मुझे टीम पर बहुत गर्व है।

बधाई हो लड़कों। मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं। आप लोग टोक्यो में जो कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद। रसकिन्हा ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ओलंपिक क्वार्टर फाइनल जीतने के लिए भूख, आग और इच्छा की आवश्यकता होती है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने वह सब दिखाया। हमें हमारे योद्धाओं पर गर्व है। अब बेल्जियम से मुकाबले के लिए तैयार हो जाओ। पूरा देश देख रहा होगा और जयकार कर रहा होगा।

सेमीफाइनल में यिंग से ही हारी थीं सिंधु

दुनिया की नंबर एक शटलर ताइ जु यिंग ने महिलाओं के एकल फाइनल में हारने के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु ने पदक समारोह में उनका हौसला बढ़ाया था, जिससे उनके आंसू निकल आए थे। अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रही यिंग आखिरकार पदक जीतने में सफल रहीं। उन्हें फाइनल में चीन की चेन यू फेई के हाथों 18-21, 21-19, 18-21 से हार के कारण रजत से संतोष करना पड़ा। यिंग ने शनिवार को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु को 21-18, 21-12 से हराया था। सिंधु ने चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता।

‘इस तरह से हौसला बढ़ाने से मेरे आंसू निकल आए’

आपको बता दें कि रियो में सिंधु ने स्पेन की कैरोलिना मारिन से हारकर रजत हासिल किया था और वे जानती थीं कि यिंग कैसा महसूस कर रही हैं। यिंग ने लिखा कि मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट थी। बाद में सिंधु आई और उन्होंने मुझे गले लगा लिया। सिंधु ने कहा कि वे जानती हैं कि मैं असहज हूं और मैं बहुत अच्छा खेली, लेकिन आज मेरा दिन नहीं था। इसके बाद सिंधु ने मुझे बांहों में भर लिया और कहा कि वे इस अहसास से वाकिफ है। इस तरह से हौसला बढ़ाने से मेरे आंसू निकल आए। मैं वास्तव में दुखी थी क्योंकि मैंने सही में कड़ी मेहनत की थी। आपके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए फिर से आभार। मेरा साथ देने के लिए आभार।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?