न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : UP सरकार करेगी खिलाड़ियों पर धनवर्षा, जानें-कौनसा पदक जीतने पर मिलेगा कितना पैसा

ज्यों-ज्यों टोक्यो ओलंपिक नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों राज्य सरकारें खिलाड़ियों के वारे-न्यारे करने के लिए तत्पर दिखाई देने लगी हैं। अपने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 8:05:26

Tokyo Olympic : UP सरकार करेगी खिलाड़ियों पर धनवर्षा, जानें-कौनसा पदक जीतने पर मिलेगा कितना पैसा

ज्यों-ज्यों टोक्यो ओलंपिक नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों राज्य सरकारें खिलाड़ियों के वारे-न्यारे करने के लिए तत्पर दिखाई देने लगी हैं। अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में पदक जीतने पर उन्हें मालामाल करने की घोषणा की जा रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने पहल की थी। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए जबरदस्त पुरस्कार राशि का ऐलान किया। खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी 10 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए देगी। इसके अलावा सिंगल्स और टीम इवेंट में पदक लेकर लौटने पर भी धनवर्षा की जाएगी।

tokyo olympic,uttar pradesh government,uttar pradesh,cm yogi adityanath,saurabh chaudhary,sports news in hindi

पदक जीते तो करोड़पति बनना तय!

योगी सरकार ओलंपिक खेलों में होने वाली एकल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक पाने वालों खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए देगी। ओलंपिक में टीम खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए, सिल्वर लाने पर 2 करोड़ रुपए और कांस्य लाने पर 1 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 'खूब खेलो-खूब बढ़ो' मिशन को लेकर यूपी में खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार बहुत मदद दे रही है। योगी सरकार ने 19 जिलों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिए 44 हॉस्टल बनवाए हैं।

यूपी के ये 10 खिलाड़ी करेंगे चुनौती पेश

उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ी ओलंपिक में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। इसमें सर्वाधिक पांच खिलाड़ी मेरठ के हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर के तीन और चंदौली व वाराणसी के एक-एक खिलाड़ी को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, अन्नु रानी व सीमा पूनिया एथलेटिक्स, सौरभ चौधरी निशानेबाजी और वंदना कटारिया हॉकी में, बुलंदशहर के सतीश कुमार मुक्केबाजी, अरविंद सिंह नौकायन व मेराज अहमद खान निशानेबाजी, चंदौली के शिवपाल सिंह एथलेटिक्स तथा वाराणसी के ललित उपाध्याय हॉकी में अपना हुनर दिखाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट