न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : अदिति का अद्भुत खेल, पहले राउंड में हैं दूसरे नंबर पर, अंशु को मिला कांसा जीतने का मौका

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत की। वे पहले राउंड में चार अंडर 67 का स्कोर करके संयुक्त ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:29:55

Tokyo Olympic : अदिति का अद्भुत खेल, पहले राउंड में हैं दूसरे नंबर पर, अंशु को मिला कांसा जीतने का मौका

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार शुरुआत की। वे पहले राउंड में चार अंडर 67 का स्कोर करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अदिति दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वे टॉप पोजिशन पर काबिज स्वीडन की मेडेलेने सैगस्ट्रोम से एक शॉट पीछे हैं।

अदिति शीर्ष पर भी रह सकती थीं, लेकिन उन्होंने 18वें होल पर बोगी कर दी। सैगस्ट्रोम ने बोगीरहित पांच अंडर 66 स्कोर किया। अदिति ने पांच बर्डी और एक बोगी लगाई। वे महिला गोल्फ के बड़े नामों से आगे रहीं जिनमें गत चैंपियन इनबी पार्क शामिल हैं। भारत की एक और गोल्फर दीक्षा डागर ने निराश किया। दीक्षा ने पांच बोगी की और कोई बर्डी नहीं लगा सकीं। वे पहले राउंड की समाप्ति पर 56वें स्थान पर हैं।

रियो ओलंपिक में भी गोल्फर अदिति ने पेश की थी चुनौती

आपको बता दें कि दुनिया में 200वें नंबर की गोल्फर अदिति रियो ओलंपिक 2016 में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। तब उन्होंने लगातार 68 प्वाइंट बनाकर भारत में गोल्फ को महिलाओं के लिए सुर्खियां बना दी थीं। अदिति ने कहा कि उस समय बहुत सारे लोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि गोल्फ क्या है, ताकि वे समझ सकें कि मैं कैसे खेल रही थी और अगर मुझे पदक जीतने का मौका मिलेगा।

अगले छह महीने से एक साल तक सभी ने मुझे ओलंपिक से याद किया और पहचाना। पिछली बार मैं हाई स्कूल की परीक्षा देने के बाद ओलंपिक में गई थीं। मैंने पिछली बार जितना अच्छा करना चाहा था, उतना अच्छा नहीं किया। हालांकि भारत में गोल्फ पर इसका जो प्रभाव पड़ा, उसे देखकर मुझे प्रेरणा मिली।

पहलवान अंशु मलिक को रेपचेज में दिखाना होगा कमाल

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में 57 किलो भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया। इसी भार वर्ग में अंशु मलिक को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब उनके और भारतीय फैंस के लिए खुशी की खबर आई है कि वे रेपचेज में खेलने उतरेंगी और जहां उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा।

भारत अब तक ओलंपिक के इतिहास में तीन बार रेपचेज में पदक जीत चुका है। सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त व साक्षी मलिक ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अंशु को प्री क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की इरियाना कुराचकिना से हार मिली थी। कुराचकिना फाइनल में पहुंच गई हैं। इसी वजह से अंशु को रेपचेज में एंट्री मिली है। हालांकि अंशु को उन सभी पहलवानों को हराना होगा, जो इरियाना से हारी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत