न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : फाइनल में शूटर सौरभ चौधरी ने किया निराश, जानें अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ 6 सीरीज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 11:46:16

Tokyo Olympic : फाइनल में शूटर सौरभ चौधरी ने किया निराश, जानें अन्य खेलों में भी भारत का प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सातवें स्थान पर रहे। फाइनल में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सौरभ 6 सीरीज के क्वालिफाइंग राउंड में 600 में से 586 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे थे। इस इवेंट में एक अन्य भारतीय शूटर अभिषेक क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गए। वे 575 अंक हासिल कर 17वें स्थान पर रहे। क्वालिफाइंग में टॉप-8 स्थान पर रहने वाले शूटर को फाइनल में जगह मिलती है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले चीन के झेंग बुवेन का स्कोर भी 586 ही रहा।

चीन ने जीता पहला गोल्ड, इन दो भारतीयों ने किया निराश

टोक्यो ओलिंपिक का पहला स्वर्ण पदक चीन ने जीता। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन की यांग क्विनान ने फाइनल में 251.8 अंकों के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। रूस की अनास्तासिया गालासिना ने रजत और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टिएन ने कांस्य पदक जीता। दो अन्य भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गईं। इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और अपूर्वी 621.9 के स्कोर के साथ 36वें स्थान पर रहीं।

रोइंग में भारतीय जोड़ी को रेपचेज राउंड से उम्मीद

रोइंग (नौकायन) में अरविंद सिंह और अर्जुनलाल जाट की भारतीय जोड़ी मेन्स डबल्स स्कवल्सन लाइटवेट के हीट में पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश से चूक गई। हीट 2 में भारतीय रोअर्स ने 6.40.33 मिनट का समय निकाला। भारतीय जोड़ी अब रेपचेज राउंड में उतरेगी और कांस्य पदक के लिए दावेदारी पेश करेगी।

जूडो में इकलौती उम्मीद खत्म

जूडो में भारत की इकलौती उम्मीद सुशीला देवी पहला मुकाबला ही हारकर बाहर हो गईं। उन्हें हंगरी की इवा सेर्नोविज्की ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में आसानी से पटखनी दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?