न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : जीत के साथ खत्म हुआ सात्विक-चिराग का सफर, शूटिंग में हारीं ये दो जोड़ियां भी

भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंगारेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक का समापन जीत के साथ किया। हालांकि यह जोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 11:53:55

Tokyo Olympic : जीत के साथ खत्म हुआ सात्विक-चिराग का सफर, शूटिंग में हारीं ये दो जोड़ियां भी

भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंगारेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने टोक्यो ओलंपिक का समापन जीत के साथ किया। हालांकि यह जोड़ी नॉकआउट राउंड में जगह नहीं बना पाई। बैडमिंटन में पुरुष युगल ग्रुप ए के अपने तीसरे मैच में सात्विक-चिराग ने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17, 21-19 से हराया। सात्विक-चिराग दुनिया की 10वें और लेन-वेंडी 18वें नंबर की जोड़ी है। सात्विक-चिराग ग्रुप में तीन में से दो मुकाबले जीतने में सफल रहे। चीनी ताइपे की यैंग ली और ची लिन वैंग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को 21-18, 15-21, 21-17 से हरा दिया। इसी वजह से सात्विक-चिराग का सफर थम गया।

सात्विक-चिराग ने जीते 2 मुकाबले, लेकिन इस मामले में रह गए पीछे

आपको बता दें कि भारत, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे तीनों जोड़ियों ने 2-2 जीत दर्ज की लेकिन चीनी ताइपे और इंडोनेशिया की जोड़ियां ग्रुप चरण में गेम जीतने और हारने के बीच बेहतर अंतर के कारण शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंच गईं। इंडोनेशिया की जोड़ी का गेम अंतर प्लस तीन, चीनी ताइपे का प्लस दो और भारत का प्लस एक रहा। सात्विक-चिराग ने पहले मैच में ली-वैंग को तीन गेम में हराकर उलटफेर किया था। हालांकि उन्हें दूसरे मैच में गिडियोन-सुकामुल्जो के खिलाफ सीधे गेम में मात मिली थी।

10 मीटर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में हारे भारतीय

भारतीय निशानेबाजों के लिए आज का दिन भी अच्छा नहीं रहा। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दोनों जोड़ियां पहले ही क्वालीफाइंग राउंड में बाहर हो गई। भारत के दिव्यांश सिंह पंवार एवं एलावेनिल वलारिवान की जोड़ी 12वें और दीपक कुमार एवं अंजुम मौदगिल की जोड़ी 18वें स्थान पर रही। पहले क्वालीफाइंग राउंड की 29 टीमों में से 8 टीमों ने दूसरे क्वालीफाइंग राउंड में प्रवेश किया और वहां से टॉप 2 टीम स्वर्ण पदक के लिए मैच एवं तीसरे और चौथे नंबर की टीम कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगी। दिव्यांश-वलारिवन का स्कोर 626.5 और दीपक-अंजुम का स्कोर 623.8 रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?