न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर, मुक्केबाज आशीष भी हारे, नौकायन में…

टोक्यो ओलंपिक में आज सोमवार को अभी तक भारत का दिन अच्छा नहीं रहा है। भारत को अधिकतर खेलों में हार ही झेलनी पड़ी है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 5:13:44

Tokyo Olympic : साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर, मुक्केबाज आशीष भी हारे, नौकायन में…

टोक्यो ओलंपिक में आज सोमवार को अभी तक भारत का दिन अच्छा नहीं रहा है। भारत को अधिकतर खेलों में हार ही झेलनी पड़ी है। अब इस कड़ी में तैराकी का नाम भी जुड़ गया है। भारतीय तैराक साजन प्रकाश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में साजन 24वें स्थान पर रहे। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए साजन को टॉप-16 में आना था।

साजन ने हीट 2 में 1:57.22 मिनट के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि केरल के साजन ने बेलग्रेड ट्रॉफी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सैकंड का समय निकाला था, जो उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा ले चुके साजन टोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सैकंड से सफल रहे थे।

पुरुष वर्ग में बाहर होने वाले तीसरे मुक्केबाज हैं आशीष

मुक्केबाजी में भारत के लिए फिर से बुरी खबर है। 75 किलोग्राम की मिडिलवेट कैटेगरी में भारत के आशीष कुमार राउंड ऑफ 32 में हार गए। उन्हें चीनी बॉक्सर एरबिएक टोहेटा ने 5-0 से हराया। पुरुष वर्ग में विकास कृष्णन और मनीष कौशिक भी बाहर हो चुके हैं। बीजिंग ओलंपिक-2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह के बाद पहली बार कोई मुक्केबाज मिडिलवेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा था, लेकिन आशीष कामयाबी से काफी दूर रह गए। पहला ओलंपिक खेल रहे हिमाचल प्रदेश के आशीष रिंग में एक बार भी जजों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। तीनों ही राउंड में पांचों जजों का फैसला उनके खिलाफ आया।


नौकायन : विष्णु और नेथ्रा ने किया निराश

नौकायन (सेलिंग) में भी भारतीय एथलीट आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। विष्णु सरावनन पुरुषों की वन पर्सन डिंघी इवेंट में रेस 2 में 20वें और रेस 3 में 24वें स्थान पर रहे। विष्णु ने कल पुरुष लेजर इवेंट की पहली रेस में 14वां स्थान हासिल किया था। महिला वर्ग की वन पर्सन डिंघी इवेंट में भी नेथ्रा कुमानन को निराशा हाथ लगी। नेथ्रा रेस 3 में 15वें और रेस 4 में 40वें स्थान पर रहीं। नेथ्रा ने कल लेजर रेडियल की दो रेस में क्रमशः 33वां और 16वां स्थान हासिल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?