न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : बोपन्ना ने AITA पर लगाया गुमराह करने का आरोप, सानिया ने भी किया समर्थन

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब तीन दिन ही बचे हैं। इससे पहले भारतीय टेनिस में एक विवाद पैदा हो गया है। अनुभवी स्टार भारतीय खिलाड़ी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 8:23:46

Tokyo Olympic : बोपन्ना ने AITA पर लगाया गुमराह करने का आरोप, सानिया ने भी किया समर्थन

टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब तीन दिन ही बचे हैं। इससे पहले भारतीय टेनिस में एक विवाद पैदा हो गया है। अनुभवी स्टार भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ट्वीट कर भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि उसने भारतीय खिलाड़ियों को गुमराह किया है। बोपन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा, संघ ने अपने खिलाड़ी, सरकार, मीडिया को गुमराह किया, संघ ने ओलंपिक में खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर जो भी बात कही है वो बिल्कुल गलत है। संघ ने सुमित नागल के साथ उनकी जोड़ी बनाकर कहा कि क्वालिफिकेशन हासिल करने का मौका है लेकिन नियम के अनुसार वे रैंकिंग के आधार पर अब टोक्यो में क्वालिफाई करने से चूक गए हैं।

एआईटीए ने पलटवार कर दिया यह जवाब

बोपन्ना के ट्वीट के बाद एआईटीए ने भी पलटवार किया और कहा कि उसने केवल उनकी मदद करने की कोशिश की, क्योंकि वे अपने दम पर क्वालिफाई करने में नाकाम रहे थे। बोपन्ना के आरोप लगाने के बाद सानिया मिर्जा ने भी ट्वीट कर इसे शर्मनाक करार दिया। सानिया ने लिखा, क्या? अगर यह सच है तो यह बिल्कुल हास्यास्पद और शर्मनाक है। इसका मतलब यह भी है कि हमने मिश्रित युगल में पदक जीतने के एक अच्छे मौके को गंवा दिया। अगर आप और मैं योजना के अनुसार खेलते तो मौका बन सकता था। हम दोनों को बताया गया कि आपके और सुमित के नाम भेजे गए हैं। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी पिछले दिनों विंबलडन ग्रैंडस्लैम के प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।


पीटी ऊषा को देख प्रेरित हुए थे गोलकीपर पीआर श्रीजेश

फैंस को टोक्यो में भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद है। इस बीच अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा है कि ओलंपिक खेलना हमेशा से उनका सपना रहा है और वे बचपन मे स्टार एथलीट पीटी ऊषा को दौड़ते देख प्रेरित हुआ करते थे। विश्व के टॉप गोलकीपरों में शुमार केरल निवासी श्रीजेश ने कहा कि मेरी शुरूआती ओलंपिक स्मृति पीटी उषा की थी और क्योंकि मैं केरल से आता हूं, हर घर उनका नाम जानता था और हम सब जानते हैं कि वे ओलंपिक में पदक जीतने के कितने करीब आ गई थीं। हॉकी में मैंने धनराज पिल्लै को देखा और बारीकी से उनके करियर का अनुसरण किया। श्रीजेश ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें ओलंपिक के लिए छह साल इंतजार करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?