न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून छोड़ ओलंपिक की तैयारी के लिए अमेरिका गए थे बजरंग, हरियाणा सरकार देगी 2.5 करोड़ रुपए…

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। बजरंग ने कुश्ती की 65 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 1:11:42

हनीमून छोड़ ओलंपिक की तैयारी के लिए अमेरिका गए थे बजरंग, हरियाणा सरकार देगी 2.5 करोड़ रुपए…

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। बजरंग ने कुश्ती की 65 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोबा को हरा कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बजरंग ने मुकाबला 8-0 से जीता। बजरंग ने पदक पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनकी पिछले साल 25 नवंबर को रेसलर संगीता फोगाट से शादी हुई।

वे हनीमून छोड़ दिसंबर के पहले हफ्ते में ही कोच के साथ ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अमेरिका के लिए रवाना हो गए। बजरंग ने अमेरिका में 25 हजार डॉलर की इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें दुनिया के 8 मशहूर पहलवानों ने दम दिखाया था। बजरंग ने वहां ट्रेनिंग भी ली। बजरंग की ट्रेनिंग की शुरुआत सोनीपत में लगे कैंप से हुई थी।

अगले ओलंपिक में स्वर्ण जीतना चाहते हैं पहलवान बजरंग

बजरंग ने भले ही कांस्य जीता हो, लेकिन वे ‘निराश’ हैं और 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में गोल्ड लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बजरंग ने कहा कि मैं निराश हूं कि मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत सका लेकिन मैं इसे 2024 में पेरिस ओलंपिक में जीतने की कोशिश करूंगा। मैं सभी को उनकी प्रार्थना, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि मैं ओलंपिक में पदक जीत सका।

मैं भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और सहयोगी स्टाफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। कांस्य मुकाबला शुरू होने से पहले बजरंग के पिता ने कहा था कि बेटा खाली हाथ नहीं आएगा। उन्होंने पिता के सपने को पूरा कर दिया। टोक्यो में रेसलिंग में भारत ने दो मेडल जीते। इससे पहले रवि दहिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बजरंग के गांव में बनाया जाएगा इंडोर स्टेडियम

बजरंग की जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उन्हें ईनाम देने की घोषणा की है। खट्टर ने बजरंग को जीत की बधाई देते हुए ओलंपिक में हरियाणा का अहम योगदान है। बजरंग को 2.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि के साथ ही सरकारी नौकरी और हुडा का प्लॉट 50 प्रतिशत कंसेशन पर मिलेगा। खट्टर ने कहा कि बजरंग के गांव में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। हरियाणा खेलों का हब बने इसके लिए सरकार हर प्रयास करेगी। 13 अगस्त को पंचकुला में सम्मान कार्यक्रम होगा जिसमें खिलाड़ियों को सम्मान राशि दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत