न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पहलवान रवि दहिया ने पक्का किया पदक, दीपक पूनिया और अंशु मलिक को मिली हार

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दहिया ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 4:32:22

Tokyo Olympic : पहलवान रवि दहिया ने पक्का किया पदक, दीपक पूनिया और अंशु मलिक को मिली हार

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दहिया ने 57 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरिस्लाम को 13-2 से हरा दिया। दहिया ने इसके साथ ही इस ओलंपिक में भारत के लिए चौथा पदक पक्का कर लिया। अब वे कल होने वाले फाइनल में गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे।
गत एशियाई चैंपियन दहिया ने उस समय जीत दर्ज की जबकि मुकाबले में एक मिनट और 10 सैकंड का समय और बचा था। दहिया ने दूसरे पीरियड में पांच टेकडाउन से अंक जुटाते हुए तकनीकी मजबूती दिखाई। इससे पहले दहिया ने शुरुआती दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते। चौथी वरीय दहिया ने पहले दौर में कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को 13-2 से हराने के बाद बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हराया।

दीपक से अब भी है पदक की उम्मीद

एक अन्य भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को 86 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिकी रेसलर डेविड टेलर से हार का सामना करना पड़ा। दीपक को 10-0 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि दीपक से अभी कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार है। महिलाओं के 57 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में 19 वर्ष की अंशु मलिक यूरोपीय चैम्पियन बेलारूस की इरिना कुराचिकिना से 2-8 से हार गईं। एशियाई चैम्पियन अंशु ने 0-4 से पिछड़ने के बावजूद दो पुश आउट अंक लिए। यूरोपीय पहलवान का अनुभव आखिरकर अंशु के जोश पर भारी पड़ा।

लगातार चौथे ओलंपिक में रेसलिंग में मिला पदक

ये लगातार चौथा ओलंपिक है जब भारत ने रेसलिंग में पदक पर कब्जा जमाया है। रवि दहिया से पहले भारत के लिए रेसलिंग में सुशील कुमार (2008, 2012), योगेश्वर दत्त (2012) और साक्षी मलिक (2016) पदक जीत चुके हैं। सुशील कुमार ने 2008 में बीजिंग में कांस्य और 2012 में लंदन में रजत पदक जीता था। साक्षी और योगेश्वर के नाम कांस्य पदक है। साक्षी ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम