न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, अब कांस्य के लिए खेलेंगी, बॉक्सिंग-शूटिंग में भी देखें भारत के नतीजे

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को स्वर्ण पदक की दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं। रियो ओलंपिक 2016 की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 6:03:46

Tokyo Olympic : सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, अब कांस्य के लिए खेलेंगी, बॉक्सिंग-शूटिंग में भी देखें भारत के नतीजे

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को स्वर्ण पदक की दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं। रियो ओलंपिक 2016 की रजत विजेता सिंधु को वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने सीधे सेटों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। ताई जू का ये तीसरा ओलंपिक है लेकिन अब तक उन्होंने एक भी पदक नहीं जीता है। इस हार के साथ सिंधु का स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया। अब सिंधु ब्रॉन्ज मेडल के लिए मशक्कत करेंगी।

कांस्य पदक के लिए सिंधु का सामना एक अन्य सेमीफाइनल में हारने वालीं चीन की बिंग जिआओ से होगा। ये मुकाबला रविवार शाम 5 बजे खेला जाएगा। भारतीय शटलर ने हालांकि मैच की शुरुआत अच्छी की। सिंधु ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्होंने दूसरे सेट में हथियार डाल दिए। इसके साथ ही ताई जू का सिंधु के खिलाफ 14-5 का रिकॉर्ड हो गया है।

क्वार्टर फाइनल में हारीं भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी

भारत की महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में चीन की किआन ली के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। पूजा अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेतीं। किआन पहले राउंड से ही पूजा पर हावी रहीं और उन्होंने पांचों जजों को तीनों राउंड में काफी प्रभावित किया। किआन को तीनों राउंड में 10-10 अंक मिले। पूजा को पहले दो राउंड में 9-9 अंक मिले, जबकि तीसरे राउंड में चार जज ने उन्हें 9-9 और एक जज ने 8 अंक दिए। पूजा ने शुरुआती मुकाबले में अल्जीरिया की इचरक चाएब को 5-0 से पराजित किया था। यह 30 वर्षीय पूजा का पहला ओलंपिक है।

लक्ष्य से भटके अंजुम और तेजस्विनी के निशाने

निशानेबाजी में निराशा का दौर जारी है। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भी भारतीय शूटर अंजुम मुदगिल और तेजिस्वनी सावंत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। अंजुम कुल 1167 के स्कोर के साथ 37 निशानेबाजों में 15वें, जबकि तेजिस्वनी 1154 के स्कोर के साथ 33वें नंबर पर रहीं। क्वालिफिकेशन के आखिरी राउंड स्टैंडिंग में अंजुम ने 94, 95, 96, 97 के स्कोर से 382, जबकि नीलिंग में 390 और प्रोन में 395 अंक बनाए।

तेजिस्वनी ने स्टैंडिंग में 94, 93, 95, 94 के स्कोर से 376, जबकि नीलिंग में 384 और प्रोन में 394 अंक बटोरे। निशानेबाजी में भारत का टोक्यो ओलंपिक में अब एक ही इवेंट शेष रह गया है। संजीव राजपूत और एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 2 अगस्त को पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में चुनौती पेश करेंगे। भारत के 13 निशानेबाज बाहर हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत