न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, यामागुची को दी मात, पदक से सिर्फ एक जीत दूर

विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने आज शुक्रवार को क्वार्टर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 3:55:03

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, यामागुची को दी मात, पदक से सिर्फ एक जीत दूर

विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने आज शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला। सिंधु लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीतने से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं। चार साल पहले रियो ओलंपिक में सिंधु ने रजत पदक जीता था। सिंधु और यामागुची के बीच यह 19वां मुकाबला था। इसमें सिंधु 12वीं बार जीत दर्ज करने में सफल रहीं। मैच के दौरान संतुलन गड़बड़ाने से दुनिया की नंबर पांच शटलर यामागुची पांच बार कोर्ट पर गिरीं।

अब इनसे हो सकती है सिंधु की टक्कर

सिंधु ने यामागुची के खिलाफ पहला गेम आसानी से जीता लेकिन दूसरे गेम में उन्हें कड़ी टक्कर मिली। एक समय यामागुची ने बढ़त भी बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच तीसरे गेम तक जाएगा। हालांकि सिंधु ने बिना देरी किए वापसी की और लगातार अंक लेकर मैच खत्म कर दिया। उल्लेखनीय है कि अब सिंधु का सामना थाईलैंड की रत्नाचोक इंतानोन और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

बड़े टूर्नामेंट्स में है सिंधु का बढ़िया प्रदर्शन

सिंधु ने हमेशा बड़े टूर्नामेंटस में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में जीते गए रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन से स्पष्ट है। विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने 2019 में स्पेन की कैरोलिना मारिन को हरा स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले 2017 और 18 में सिंधु ने रजत और 2013 तथा 2014 में कांस्य पदक जीता था। प्री क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद सिंधु ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के महत्व को समझाया और यह भी कहा है कि इस टूर्नामेंट में मैच दर मैच की रणनीति पर चलना बेहतर होगा। हर बिंदु पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, न कि सिर्फ मैच पर।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत