न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, कांस्य पर जमाया कब्जा, रियो में जीता था रजत पदक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को देश के करोड़ो खेलप्रेमियों की झोली खुशियों से भर दी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 6:20:48

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, कांस्य पर जमाया कब्जा, रियो में जीता था रजत पदक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को देश के करोड़ो खेलप्रेमियों की झोली खुशियों से भर दी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। सिंधु 2018 के रियो ओलंपिक में भी रजत पदक जीतने में सफल रही थीं। वे भारत की पहली शटलर बन गई हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किए हों।

सिंधु ने कांस्य के मुकाबले में चीन की शटलर ही बिंगजियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से मात दी। मुकाबला 53 मिनट चला। सिंधु ने चीनी शटलर के खिलाफ आक्रमक अंदाज में खेल दिखाया। बिंगजियाओ ने दूसरे गेम में एक समय स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया था, लेकिन इसके बाद सिंधु ने कोई चूक नहीं की। सिंधु ने पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए पूरा कोर्ट कवर कर हर शॉट पर नियंत्रण रखा।

पिता ने सिंधु को दी थी यह सलाह

उल्लेखनीय है कि सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने शनिवार को कहा था कि उनकी बेटी को सेमीफाइनल में विश्व की नंबर एक ताइ जु यिंग से मिली पीड़ादायक हार को भुलाकर कांस्य पदक मुकाबले के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा था कि सिंधु को हार भुलानी होगी। हालांकि किसी भी खिलाड़ी के लिए तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेलना पीड़ादायक होता है, उसे रविवार के मैच को एक नए मैच के रूप में लेना चाहिए। इसके साथ ही अब भारत के खाते में टोक्यो में दो पदक हो गए हैं। पहला पदक भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता था। इसके अलावा मुक्केबाजी में लवलीना भी सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर चुकी हैं।

डिस्कस थ्रो : कमलप्रीत कौर की कोच को है अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

भारत की एक और मेडल होप डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने तीसरे प्रयास में 64 मीटर दूर चक्का फेंककर फाइनल का टिकट पक्का किया था। कमलप्रीत की कोच राखी त्यागी का मानना है कि वे हार मानने वालों में नहीं हैं। बड़े टूर्नामेंट का दबाव हमेशा खिलाड़ी पर रहता है, लेकिन कमलप्रीत इसे झेलने में पूरी तरह से सक्षम है। साई कोच राखी ने पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान में कमलप्रीत को तैयारी करवाई है।

राखी 2014 से कमलप्रीत को कोचिंग दे रही हैं। राखी ने बताया कि कमलप्रीत ने मार्च में फेडरेशन कप में 65.06 मीटर थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। जून में कमलप्रीत ने इंडियन ग्रांड प्रिक्स-4 में 66.59 मीटर थ्रो किया। ऐसे में मुझे पूरा विश्वास है कि फाइनल में उनका बेस्ट देखने को मिलेगा। मैं बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रही हूं, जब कमलप्रीत इतिहास रचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत